नासिक में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज के बीपीओ यूनिट में महिला कर्मचारियों के उत्पीड़न का गंभीर मामला सामने आया है. पुलिस ने 9 एफआईआर दर्ज कर 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि कुछ फरार हैं. पीड़िताओं ने जबरन नमाज, धर्म परिवर्तन के दबाव, छेड़छाड़ और दुष्कर्म जैसे आरोप लगाए हैं. SIT ने 12 पीड़िताओं की पहचान कर जांच तेज कर दी है.