भारी बारिश ने मुंबई समेत महाराष्ट्र के कई शहरों में जनजीवन प्रभावित कर दिया है. सड़कें पानी से भर गई हैं, ट्रैफिक धीमा है और लोगों को घर से निकलने में परेशानी हो रही है. इस बीच मुंबई को अभी बारिश से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है. भारतीय मौसम विभाग ने मुंबई, ठाणे और पालघर में भारी बारिश की चेतावनी दी है, जिसे लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है.