मुंबई पुलिस की सतर्कता से मुहर्रम जुलूस के दौरान एक बड़ी साजिश नाकाम हो गई. पुलिस ने फैयाज प्रेमजी नामक आरोपी को गिरफ्तार किया, जो जुलूस में शामिल लोगों को दर्द निवारक दवा बताकर जिंक फॉस्फाइड से भरे कैप्सूल बांट रहा था. जांच में सामने आया कि आरोपी का मकसद बड़ी संख्या में लोगों की जान लेना था. पुलिस ने उसके पास से जिंक फॉस्फाइड से भरे 14,900 कैप्सूल बरामद किए हैं. पूछताछ में पता चला कि उसने कुल 30 हजार कैप्सूल और 50 किलो जिंक फॉस्फाइड मंगाया था. फिलहाल पुलिस बाकी कैप्सूल और जहर की तलाश में जुटी है. साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि इस साजिश में उसके साथ और कौन-कौन शामिल थे.