मुंबई के कोस्टल रोड पर एक बेहद भयानक सड़क हादसा सामने आया है. मरीन ड्राइव से हाजी अली की तरफ जा रही एक तेज रफ्तार बीएमडब्ल्यू कार अनियंत्रित होकर कोस्टल रोड के ब्रिज से नीचे गिर गई. यह पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि कार की रफ्तार बहुत तेज थी. ब्रिज की रेलिंग को तोड़ते हुए यह लग्जरी कार सीधे नीचे जा गिरी.