मुंबई के साकीनाका इलाके से एक बेहद ही दर्दनाक और दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक गोदाम की बाल्कनी का हिस्सा अचानक भरभरा कर गिर गया. इस भीषण हादसे की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई. यह पूरी घटना वहां लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे लोग सड़क पर सामान्य रूप से आ-जा रहे थे. तभी अचानक इमारत का एक हिस्सा नीचे गिरता है. देखें...