त्यौहारों के सीजन के मद्देनजर महाराष्ट्र में खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) ने मिलावटखोरों के खिलाफ एक बड़ा अभियान शुरू किया है. विभाग द्वारा की गई इस तगड़ी कार्रवाई के तहत अब तक राज्य भर में लगभग 3,068 दुकानों और प्रतिष्ठानों की सघन जांच की जा चुकी है. इस व्यापक जांच अभियान के दौरान नियमों का उल्लंघन करने और मिलावट के मामलों में संलिप्त पाए जाने पर 248 दुकानों के लाइसेंस तुरंत प्रभाव से सस्पेंड कर दिए गए हैं.