देश के कई हिस्सों में ईंधन की उपलब्धता के बावजूद पैनिक बाइंग के कारण पेट्रोल पंपों पर कमी जैसी स्थिति बन गई है. ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस के सलाहकार बल मलकीत सिंह ने बताया कि ईंधन की कमी की अफवाहों के चलते लंबी कतारें लग रही हैं और पेट्रोल पंपों ने एक व्यक्ति को सीमित मात्रा में ही ईंधन देने का नियम लागू कर दिया है. इसका सबसे ज्यादा असर ट्रक ड्राइवरों पर पड़ रहा है, जिन्हें पर्याप्त ईंधन नहीं मिल पा रहा और कई जगह कैश में भुगतान करना पड़ रहा है. इससे ट्रांसपोर्ट सेक्टर में सुस्ती और व्यापार पर भी असर देखने को मिल रहा है.