चोर ने एग्जॉस्ट फैन हटाया, फिर वहीं से घर में की एंट्री... 13 लाख की चोरी कर हो गया फरार

ठाणे के कल्याण इलाके में एक घर में चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है. यहां चोर ने खिड़की पर लगा एग्जॉस्ट फैन निकालकर घर में एंट्री की, फिर नकदी, सोने-चांदी के जेवर और मोबाइल फोन समेत करीब 13 लाख रुपये का सामान चोरी कर फरार हो गया. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Advertisement
सुबह जब परिवार की नींद खुली, तब चोरी का पता चला. (Photo: Representational) सुबह जब परिवार की नींद खुली, तब चोरी का पता चला. (Photo: Representational)

aajtak.in

  • ठाणे,
  • 20 मई 2026,
  • अपडेटेड 2:46 PM IST

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में चोरी की हैरान करने वाली घटना सामने आई है. यहां चोर ने एक घर में घुसकर करीब 13 लाख रुपये की नकदी और कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया. घटना कल्याण इलाके की एक चाल में हुई. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

एजेंसी के अनुसार, घटना कल्याण के गायकवाड़ चाल इलाके में 16 और 17 मई की दरमियानी रात को हुई. घर के लोग जब सो रहे थे, उसी दौरान चोर ने बेहद शातिर तरीके से घर में एंट्री की. आरोपी ने खिड़की पर लगे एग्जॉस्ट फैन को निकाल दिया था, फिर उसी रास्ते घर के अंदर घुसा. इसके बाद उसने घर में रखे सोने-चांदी के जेवर, मोबाइल फोन और नकदी चोरी कर ली.

Advertisement

सुबह जब परिवार की नींद खुली तो घर का सामान बिखरा मिला और अलमारी से कीमती सामान गायब था. जांच करने पर पता चला कि घर से कुल 13 लाख 12 हजार रुपये के जेवर, नकदी और अन्य सामान चोरी हो चुका है. घटना के बाद परिवार के होश उड़ गए और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई.

यह भी पढ़ें: अमरोहा: यूपी रोडवेज बस से मर्चेंट नेवी इंजीनियर का बैग पार, चोरों ने दिल्ली एयरपोर्ट से किया पीछा! पैसेंजर्स के लिए बड़ी खतरे की घंटी

सूचना मिलते ही महात्मा फुले चौक पुलिस स्टेशन की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और घर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है. अधिकारियों का कहना है कि चोर ने घर की बनावट और रास्ते की जानकारी पहले से जुटाई हो सकती है, क्योंकि उसने सीधे एग्जॉस्ट फैन निकालकर अंदर घुसने का तरीका अपनाया. पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है. पुलिस ने स्थानीय लोगों से सतर्क रहने और संदिग्ध गतिविधि दिखने पर तुरंत सूचना देने की अपील की है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement