रवींद्र गायकवाड़ से हट सकता है प्रतिबंध, नियमों में संशोधन करेगी सरकार!

शिवसेना सांसद रवींद्र गायकवाड़ पर लगा हवाई यात्रा प्रतिबंध जल्द हट सकता है. केंद्र सरकार इसके लिए नियमों में बदलाव कर सकती है.

Advertisement
शिवसेना सांसद रवींद्र गायकवाड़ शिवसेना सांसद रवींद्र गायकवाड़

रीमा पाराशर

  • नई दिल्ली,
  • 28 मार्च 2017,
  • अपडेटेड 9:19 AM IST

शिवसेना सांसद रवींद्र गायकवाड़ पर लगा हवाई यात्रा प्रतिबंध जल्द हट सकता है. केंद्र सरकार इसके लिए नियमों में बदलाव कर सकती है. सरकार इसके लिए सिविल एविएशन रिक्वायरमेंट(CAR)में संशोधन कर नियमों में बदलाव कर सकती है. ताकि रवींद्र गायकवाड़ दोबारा हवाई यात्रा कर सकें.

हालांकि सूत्रों का कहना है कि केंद्र सरकार इस मसले पर बैलेंस बनाने के मूड में है. सरकार दोनों ही पक्षों को साध कर चलना चाहती है.

Advertisement

दरअसल सोमवार को शिवसेना सांसदों ने इस मसले पर से मुलाकात की थी. सांसदों ने स्पीकर से गायकवाड़ पर लगे हवाई प्रतिबंध को हटाने की मांग की थी. सांसदों के अलावा नागरिक उड्डयन मंत्री अशोक गणपति राजू भी लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन से मिले थे. सांसदों और मंत्री से मुलाकात के बाद सुमित्रा महाजन ने दोनों पक्षों से बैठकर मसला सुलझाने की अपील की थी.

इस बीच ने शिवसेना कार्यकर्ताओं को एक संदेश भेजा है. गायकवाड़ ने कार्यकर्ताओं को बताया कि उनके साथ फ्लाइट में क्या हुआ.

बता दें शिवसेना सांसद रवींद्र गायकवाड़ पर एयर इंडिया के प्लेन में से मारने का आरोप है. इस घटना के बाद उन्होंने खुद स्टाफ को चप्पल से मारने की बात कबूल की थी. गायकवाड़ का दावा था कि स्टाफ ने उनके साथ बदतमीजी की थी. खराब बर्ताव के कारण छह एयरलाइंस कंपनियों ने उनकी हवाई यात्रा पर बैन लगा दिया था.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement