होली के शिमगा जुलूस में मस्जिद के गेट को तोड़ने की कोशिश, महाराष्ट्र के रत्नागिरी का मामला

महाराष्ट्र के रत्नागिरी जिले के राजापुर में हुई एक घटना का वीडियो वायरल हुआ जिसमें कुछ लोग एक मस्जिद के गेट को लकड़ी के तने से धकेलते हुए दिखे. यह घटना होली के शिमगा जुलूस का हिस्सा थी. पुलिस ने नारेबाजी और अवैध भीड़ के लिए एफआईआर दर्ज कर ली है. घटना के बाद स्थिति शांतिपूर्ण है.

Advertisement
होली के शिमगा जुलूस में मस्जिद के गेट पर हमला होली के शिमगा जुलूस में मस्जिद के गेट पर हमला

मुस्तफा शेख

  • नई दिल्ली,
  • 14 मार्च 2025,
  • अपडेटेड 6:26 PM IST

महाराष्ट्र स्थित रत्नागिरी के राजापुर में बुधवार को एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें कुछ लोग एक मस्जिद के गेट को पेड़ के तने से धकेलने की कोशिश करते नजर आए थे. इस घटना के बाद, पुलिस ने नारेबाजी और अवैध रूप से भीड़ लगाने के लिए एफआईआर दर्ज की है. यह घटना कोकण क्षेत्र में होली के दौरान होने वाली वार्षिक शिमगा जुलूस का हिस्सा बताई जा रही है.

Advertisement

राजापुर पुलिस के मुताबिक, यह जलूस हर साल राजापुर गांव से शुरू होकर दो किलोमीटर दूर धोपेश्वर मंदिर तक जाता है. जुलूस में एक लंबे लकड़ी के तने, जिसे मदाची मिरवणूक कहते हैं - लेकर जुलूस निकाला जाता है. यह जुलूस जवाहर चौक पर स्थित मस्जिद से होकर गुजरता है.

यह भी पढ़ें: ड्रोन से निगरानी, तिरपाल से ढकी गई मस्जिदें...होली पर पुलिस छावनी में बदला संभल!

जुलूस के दौरान हुआ विवाद

कहा जाता है कि पारंपरिक रूप से, यह तना मस्जिद की सीढ़ियों पर रखा जाता है, लेकिन इस वर्ष कुछ लोगों ने मस्जिद के गेट को धकेलने की कोशिश की. इस घटना के बाद नारेनबाजी भी हुई, हालांकि स्थानीय पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में लिया.

कुडाल के विधायक और शिवसेना नेता निलेश राणे ने एक वीडियो जारी किया, जिसमें उन्होंने कहा कि इस वर्ष मस्जिद का गेट बंद था, जिससे तनाव की स्थिति उत्पन्न हुई. उन्होंने कहा कि मीडिया और कुछ राजनेता स्थिति को बढ़ाचढ़ाकर पेश कर रहे हैं, जबकि रत्नागिरी में स्थिति शांतिपूर्ण है.

Advertisement

एआईएमआईएम के नेता क्या बोले

एआईएमआईएम के सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से राज्य की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए. उन्होंने कहा, "पुलिस की मौजूदगी में मस्जिद पर हमला होना शर्मनाक है." वहीं, वकील ओवैस पेखकर ने पुलिस अधीक्षक को लिखी चिट्ठी में घटना की निंदा की और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है. उन्होंने इस घटना को हिंदू-मुस्लिम एकता पर आघात बताया है.

यह भी पढ़ें: होली-जुमा एक साथ: शहर-शहर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, मस्जिदों में नमाज का समय बदला

पुलिस की कार्रवाई

राजापुर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ महाराष्ट्र पुलिस अधिनियम की धारा 135 के तहत अवैध जमावड़ा के लिए एफआईआर दर्ज की है. पुलिस मामले की जांच कर रही है और दावा किया है कि झूठी अफवाह फैलाने वाला वीडियो हटा दिया गया है. फिलहाल रत्नागिरी में स्थिति शांतिपूर्ण है और कोई कानून व्यवस्था भंग नहीं हुई है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »