'मेरी पूरी यात्रा लोगों की सेवा में रही, आगे भी जनता के मुद्दे उठाता रहूंगा', बोले राघव चड्ढा

राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने शिरडी पहुंचकर साईं बाबा के दर्शन किए और देश में सुख-शांति, खुशहाली व लोगों के स्वस्थ रहने की प्रार्थना की. उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं को उठाना उनकी प्राथमिकता रही है और आगे भी वह दोगुने समर्पण के साथ जनहित के मुद्दे उठाते रहेंगे. राघव ने कहा कि साईं बाबा का आशीर्वाद हमेशा उन पर बना रहा है और उनके मार्गदर्शन में ही वह देशसेवा का काम कर रहे हैं.

Advertisement
राघव चड्ढा ने साईं बाबा मंदिर पहुंचकर दर्शन किए. Photo ITG राघव चड्ढा ने साईं बाबा मंदिर पहुंचकर दर्शन किए. Photo ITG

नितिन मिराणे

  • शिरडी,
  • 17 मई 2026,
  • अपडेटेड 11:49 PM IST

राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने महाराष्ट्र के शिरडी स्थित साईं बाबा मंदिर पहुंचकर दर्शन किए और देश में सुख-शांति, खुशहाली तथा लोगों को रोगमुक्त रखने की प्रार्थना की. इस दौरान उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता हमेशा से जनता की समस्याओं को उठाना रही है और आगे भी वह पूरी प्रतिबद्धता के साथ लोगों के मुद्दों को उठाते रहेंगे.

उन्होंने कहा कि 'मेरी पूरी यात्रा लोगों की सेवा में रही, आगे भी जनता के मुद्दे उठाता रहूंगा'. उन्होंने कहा,  अब व्यवस्था के भीतर रहकर समस्याओं का समाधान निकालने का अवसर मिलेगा. राघव ने कहा, लोगों के हित में काम करना और उनके जीवन से जुड़ी परेशानियों को दूर करने की दिशा में प्रयास करना ही उनकी प्राथमिकता है.

Advertisement

‘दोगुने समर्पण के साथ काम करूंगा’
सांसद ने कहा कि जिस जोश और समर्पण के साथ वे अब तक जनता के मुद्दे उठाते रहे हैं, आने वाले समय में उससे भी अधिक प्रतिबद्धता के साथ काम करेंगे. उन्होंने भरोसा जताया कि अब केवल समस्याओं को उठाया ही नहीं जाएगा, बल्कि उनके समाधान की दिशा में भी ठोस प्रयास होंगे. राघव चड्ढा ने कहा कि उनकी पूरी राजनीतिक और सामाजिक यात्रा लोगों की सेवा और उनकी परेशानियों को समझने के इर्द-गिर्द रही है. यही यात्रा आगे भी लगातार जारी रहेगी.

साईं बाबा के दरबार में टेका माथा
शिरडी पहुंचने पर राघव चड्ढा ने साईं बाबा के दर्शन किए और खुद को सौभाग्यशाली बताया. उन्होंने कहा कि जब भी उन्हें थोड़ा समय मिलता है या भीतर से बाबा का बुलावा महसूस होता है, वह तुरंत शिरडी पहुंच जाते हैं. उन्होंने कहा कि देश के किसी भी कोने में हों, बाबा का आह्वान मिलते ही वहां पहुंचने का प्रयास करते हैं.

Advertisement

उन्होंने बताया कि पिछले एक साल में कई बार शिरडी आने का अवसर मिला और हर बार उन्हें साईं बाबा का आशीर्वाद प्राप्त हुआ. उनके अनुसार, बाबा की कृपा हमेशा उनके साथ बनी रहती है.

देश की खुशहाली के लिए प्रार्थना
राघव चड्ढा ने साईं बाबा से देश में सुख-शांति और तरक्की की कामना की. उन्होंने कहा कि उनकी प्रार्थना है कि देश के सभी लोग स्वस्थ रहें, रोगों से दूर रहें और हर घर तक खुशहाली पहुंचे. उन्होंने भावुक अंदाज में कहा कि बाबा उन्हें अपने भक्त और सेवक की तरह स्नेह देते हैं और हमेशा मार्गदर्शन करते हैं. अंत में उन्होंने साईं बाबा के चरणों में प्रणाम करते हुए सभी लोगों को 'ओम साईं राम' का संदेश दिया.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement