सड़क पर लेट गई महिला, फिर कार से बैरिकेड उड़ाकर निकली, हैरान देखते रहे पुलिसकर्मी, VIDEO

पुणे जिले के आलंदी में पालखी प्रस्थान के दौरान वीआईपी सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था के बीच एक महिला का हाई वोल्टेज ड्रामा कैमरे में कैद हो गया. पुलिस से बहस के बाद महिला बीच सड़क पर लेट गई और फिर कार से बैरिकेड हटाकर आगे निकल गई. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

Advertisement
सड़क पर लेट गई महिला, फिर कार से बैरिकेड उड़ाकर निकली (Photo: itg) सड़क पर लेट गई महिला, फिर कार से बैरिकेड उड़ाकर निकली (Photo: itg)

श्रीकृष्ण पांचाल

  • पुणे,
  • 10 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 7:02 AM IST

महाराष्ट्र के पुणे जिले के आलंदी में पालखी प्रस्थान के दौरान उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब एक महिला ने पुलिस की ट्रैफिक व्यवस्था का विरोध करते हुए जमकर हंगामा किया. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें महिला पुलिसकर्मियों से बहस करती और बाद में सड़क पर लेटती दिखाई दे रही है.

Advertisement

जानकारी के मुताबिक, पालखी प्रस्थान और वीआईपी सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए पुलिस ने कई मार्गों पर बैरिकेड लगाकर वाहनों की आवाजाही पर अस्थायी रोक लगाई थी. इसी दौरान ड्राइविंग स्कूल चलाने वाली एक महिला अपनी कार लेकर पालखी मार्ग से गुजरना चाहती थी. पुलिस ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए उसे आगे जाने की अनुमति नहीं दी.

बताया जा रहा है कि पुलिस के रोकने पर महिला का गुस्सा बढ़ गया. उसने पहले पुलिसकर्मियों से तीखी बहस की और कथित तौर पर कहा कि अगर उसे जाने नहीं दिया गया तो वह सड़क जाम कर देगी. इसके बाद वह बीच सड़क पर ही लेट गई, जिससे कुछ देर के लिए वहां मौजूद लोगों की भीड़ जुट गई.

मामला यहीं नहीं रुका. वीडियो में आगे दिखाई देता है कि महिला अपनी कार में बैठती है और वाहन को बैरिकेड की ओर बढ़ा देती है. कार की टक्कर से बैरिकेड हट जाता है और महिला आगे निकल जाती है. इस दौरान मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी स्थिति को संभालने की कोशिश करते रहे.

Advertisement

घटना का वीडियो सामने आने के बाद आलंदी पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस वाहन की पहचान करने के साथ-साथ पूरे घटनाक्रम की पड़ताल कर रही है. अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद संबंधित महिला के खिलाफ नियमों के तहत उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

  

---- समाप्त ----

TOPICS:
Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »