औरंगाबाद: पुलिस ने राज ठाकरे को दी सशर्त जनसभा की इजाजत

मनसे प्रमुख राज ठाकरे सशर्त जनसभा कर पाएंगे. उनके काफिले में करीब 150 गाड़ियां रहेंगी. 30 अप्रैल को सुबह करीब 8 बजे उनकी जनसभा है

Advertisement
फाइल फोटो फाइल फोटो

पंकज खेळकर

  • पुणे,
  • 28 अप्रैल 2022,
  • अपडेटेड 10:15 PM IST
  • काफिले में करीब 150 वाहन
  • ठाकरे को ये अनुमति सशर्त दी गई

औरंगाबाद पुलिस ने औरंगाबाद में राज ठाकरे को जनसभा और भाषण की इजाजत दे दी है. मनसे प्रमुख राज ठाकरे 30 अप्रैल को सुबह करीब 8 बजे पुणे से रवाना होंगे. महाराष्ट्र नव निर्माण सेना (मनसे) नेता बाबू वागास्कर ने इंडिया टुडे/आजतक को बताया कि राज ठाकरे के काफिले में करीब 150 वाहन, कारें, एसयूवी होंगी. ठाकरे को ये अनुमति सशर्त दी गई है.

Advertisement

'महाराष्ट्र में योगी नहीं भोगी हैं'
उत्तर प्रदेश में योगी सरकार द्वारा लाउडस्पीकर के खिलाफ अभियान जारी है. धार्मिक स्थलों से लाउडस्पीकर हटाए जा रहे हैं, या उनकी आवाज कम की जा रही है. इस पर राज ठाकरे ने सीएम योगी की तारीफ की है. उन्होंने कहा, यह दुर्भाग्य है कि महाराष्ट्र में जो हैं वे योगी नहीं, भोगी हैं. राज ठाकरे ने ट्वीट में लिखा, धार्मिक स्थलों विशेषकर मस्जिदों से लाउडस्पीकरों को हटाने के लिए मैं योगी सरकार को तहे दिल से बधाई देता हूं और आभारी हूं. उन्होंने कहा, दुर्भाग्य है कि महाराष्ट्र में कोई योगी नहीं है. लेकिन यहां सभी भोगी हैं.

महाराष्ट्र में भी लाउड स्पीकर पर सियासत
पिछले दिनों से महाराष्ट्र में भी लाउड स्पीकर पर सियासत जारी है. हाल ही में राज ठाकरे ने मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने को लेकर अल्टीमेटम जारी किया था.

Advertisement

पिछले दिनों मुंबई में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राजठाकरे ने कहा था, 'मस्जिदों में लाउडस्पीकर इतनी तेज आवाज में क्यों बजाए जाते हैं? अगर इसे नहीं रोका गया तो मस्जिदों के बाहर स्पीकर पर अधिक तेज आवाज में हनुमान चालीसा बजाया जाएगा.' ठाकरे ने आगे कहा कि वह किसी विशेष धर्म की प्रार्थना के खिलाफ नहीं है, लेकिन उन्हें सिर्फ अपने धर्म पर ही गर्व है.

ये भी पढ़ें

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »