रेस्टोरेंट में खाना खा रहा था शख्स, शर्ट की पॉकेट में अचानक फट गया फोन

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स रेस्टोरेंट में बैठा हुआ खाना खा रहा है, अचानक उसकी जेब में रखा फोन फट गया. तभी वहां बैठे लोगों में अचानक अफरा-तफरी मच गई.

Advertisement
जारी वीडियो से लिया गया स्क्रीनशॉट जारी वीडियो से लिया गया स्क्रीनशॉट

मोहित ग्रोवर

  • नई दिल्ली,
  • 06 जून 2018,
  • अपडेटेड 11:42 AM IST

मुंबई के एक रेस्टोरेंट में खाना खाने पहुंचे एक शख्स की जेब में रखा मोबाइल फोन अचानक फट गया. सीसीटीवी फुटेज में जो नजारा दिख रहा है वह काफी डराने वाला है. यह घटना 4 जून की है, शख्स मुंबई के भांडुप इलाके के एक रेस्टोरेंट में बैठा हुआ है.

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स रेस्टोरेंट में बैठा हुआ खाना खा रहा है, अचानक उसकी जेब में रखा फोन फट गया. तभी वहां बैठे लोगों में अचानक अफरा-तफरी मच गई.

Advertisement

खाना खा रहे इस शख्स की शर्ट की ऊपरी पॉकेट में रखा एकाएक बम बन जाता है. पहले धमाका और फिर धुंआ-धुंआ हो गया. पहले तो कोई समझ नहीं पाया कि क्या हुआ फिर सबके सब उस टेबल से दूर हो जाते हैं. धमाके के कारण शख्स को हल्की चोट आई है.

आपको बता दें कि इससे पहले भी कई तरह के मामले सामने आ चुके हैं, जहां फोन में धमाके के कारण हादसा हुआ है.

इसी साल मार्च में ओडिशा के खेरियाकानी में एक 19 वर्षीय लड़की की मौत उसके मोबाइल फ़ोन में धमाके के वजह से हो गई थी. बताया जा रहा था कि नोकिया 5233 मॉडल का मोबाइल उस वक्त धमाके के साथ फट गया जब युवती उमा ओरम अपने रिश्तेदार से बातचीत कर रही थीं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement