रेलवे स्टेशन पर ऐसे बनता है नींबू पानी, देखकर उड़ जाएंगे होश

वीडियो में शख्स कैंटीन की छत पर नींबू पानी तैयार कर रहा है. वह पहले तो पूरा हाथ पानी के डालकर नींबू निचोड़ लेता है फिर उसके पास मौजूद पानी की टंकी में हाथ धोकर वही पानी शरबत में डाल देता है. 

Advertisement
वीडियो सामने आने के बाद रेलवे ने कैंटीन को सील कर दिया है. वीडियो सामने आने के बाद रेलवे ने कैंटीन को सील कर दिया है.

आदित्य बिड़वई

  • मुंबई,
  • 26 मार्च 2019,
  • अपडेटेड 1:19 PM IST

रेलवे स्टेशन पर यदि आप नींबू पानी पीना पसंद करते हैं तो कुर्ला स्टेशन पर एक यात्री ने बनाया यह वीडियो आपको जरूर एक बार सोचने पर मजबूर कर देगा. सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो में एक कैंटीन का कर्मचारी नींबू पानी बेहद गंदे तरीके से बनाते हुए दिखाई दे रहा है.

वीडियो में शख्स कैंटीन की छत पर नींबू पानी तैयार कर रहा है. वह पहले तो पूरा हाथ पानी के डालकर नींबू निचोड़ लेता है फिर उसके पास मौजूद पानी की टंकी में हाथ धोकर वही पानी शरबत में डाल देता है.  

Advertisement
इस वीडियो के सामने आने के बाद लोगों ने ट्विटर के जरिये रेलवे से इसकी शिकायत की. जिसके बाद रेलवे ने गंभीरता दिखाते हुए कैंटीन को सील कर दिया है. इसके अलावा कैंटीन से सैम्पल को लेकर बैक्टीरियोलॉजिकल जांच के लिए भेज दिया है. बताया जा रहा है कि कुर्ला स्टेशन पर हर दिन सैकड़ों लोग कैंटीन से नींबू पानी पीते हैं. खासकर गर्मियां होने के कारण यहां नींबू पानी की मांग ज्यादा रहती है, लेकिन रेलवे प्रशासन कैंटीन कर्मचारियों की लापरवाही से बेखबर है.

इस बारे में सेंट्रल रेलवे के सीपीआरओ सुनील उदासी ने बताया कि इस वीडियो के सामने आने के बाद नींबू पानी के सैम्पल को लेकर बैक्टीरियोलॉजिकल जांच के लिए भेजा गया है. कैंटीन को सील कर दिया गया है. लाइसेंस लेकर कैंटीन के मालिक को बुलाया है. इसके साथ ही हम मुंबई के हर स्टेशन पर बिकने वाले पानी की जांच कर रहे हैं. कई जगह से सैंपल लिए हैं उन्हें टेस्टिंग के लिए भेजा गया है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »