केमिकल से पकाए जा रहे थे फल, महाराष्ट्र FDA ने 1400 किलो केले किए जब्त

महाराष्ट्र FDA ने फूड सेफ्टी नियमों के उल्लंघन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए आठ खाने-पीने की जगहों के लाइसेंस सस्पेंड कर दिए, केमिकल से पकाए गए 1,394 किलो केले और प्रतिबंधित उत्पाद ज़ब्त किए, और मिलावटी 16,730 लीटर दूध नष्ट किया.

Advertisement
महाराष्ट्र FDA ने केमिकल से पकाए गए केले जब्त किए (Representative Photo: Pexels) महाराष्ट्र FDA ने केमिकल से पकाए गए केले जब्त किए (Representative Photo: Pexels)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 07 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 7:28 AM IST

नवी मुंबई में एक कर्मचारी को केले को एथेफोन के घोल में डुबोते हुए पकड़ा गया, जिसके बाद अधिकारियों ने 1,394 किलो केले जब्त किए और मामला दर्ज किया. इसके अलावा, मुंबई के विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों में साफ-सफाई और खाद्य सुरक्षा नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर कार्रवाई की गई. FDA ने कई स्थानों पर कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधित खाद्य पदार्थ जब्त किए और तीन लोगों को गिरफ्तार किया. पुणे डिवीजन में मिलावटी दूध के मामले में भी केस दर्ज किए गए. 

Advertisement

एथेफोन पौधों की बढ़त को नियंत्रित करने वाला केमिकल है. इसका इस्तेमाल करने से हानिकारक केमिकल के अवशेष रह जाते हैं. इस कार्रवाई के दौरान 1,394 किलो केले जब्त किए गए हैं. इनकी कीमत 67,814 रुपये थी. 

एजेंसी के बयान के मुताबिक, खाने-पीने की जिन 11 प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई की गई है उनमें से पांच पश्चिमी उपनगरों में और छह दक्षिण मुंबई में थी. FDA को बोरीवली के नॉम-नॉम रेस्टोरेंट में कई गड़बड़ियां मिलीं. जैसे यहां खाने-पीने की चीजों को गलत तापमान पर स्टोर कर रखा गया था. बिल का ऑडिट भी नहीं हुआ था. इसके अलावा, रेस्टोरेंट में मक्खियां और कीड़े-मकोड़े भी पाए गए.

फूड प्रतिष्ठान में मिले मक्खी-कॉकरोच
वहीं, विले पार्ले के आरएन कपूर म्युनिसिपल जनरल अस्पताल की स्टाफ कैंटीन चलाने वाले सत्कार कैटरर्स में भी इंस्पेक्टर्स को कई कमियां मिलीं. यहां कच्चे और पके खाने को अलग-अलग रखने की व्यवस्था नहीं थी. साथ ही, मक्खियां और कॉकरोच भी पाए गए. 

Advertisement

अंधेरी में 'सूरज लामा मोमोज' में खाने-पीने की चीज़ें और सफ़ाई के लिए इस्तेमाल होने वाले केमिकल एक साथ रखे पाए गए. साथ ही वहां साफ-सफाई की कोई खास व्यवस्था भी नहीं थी. 

यह भी पढ़ें: बॉम्बे HC ने FDA की कार्रवाई पर लगाया था 5 लाख का जुर्माना, SC ने पलट दिया फैसला

कई खाद्य प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई
मुंबई सेंट्रल में 'तारदेव लंच होम' और 'शगुन वेज रेस्टोरेंट' के किचन में साफ-सफाई की कमी पाए जाने के बाद उनके खिलाफ भी कार्रवाई की गई है. वहां खाना ठीक से रेफ्रिजरेट नहीं किया गया था. बिना ढके खाने पर मक्खियां भिनभिनाती पाई गई. साथ ही, साफ-सफाई और डॉक्यूमेंटेशन की भी कमी पाई गई. मझगांव की 'रोशन बेकरी' में FDA टीम को बेकिंग का जंग लगा और गंदा सामान मिला. यहां खाना बिना ढके रखा गया था. साथ ही, नॉन-फूड-ग्रेड पैकेजिंग और दोबारा इस्तेमाल किया गया तेल भी मिला. 

एजेंसी ने मुंबई की तीन जगहों से 31.14 लाख रुपये के प्रतिबंधित खाद्य उत्पाद जब्त किए हैं. इस मामले में तीन FIR दर्ज की गई और तीन लोगों को गिरफ्तार भी किया गया. वहीं, पालघर में FDA ने दो जगहों पर कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधित पान मसाला, गुटखा और संबंधित तंबाकू भी जब्त किया. 

Advertisement

पुणे डिवीज़न में, सोलापुर ज़िले के मालशिरस में डिटर्जेंट-मिलावटी दूध के मामले में दो केस दर्ज किए गए हैं. लगभग 6.69 लाख रुपये की कीमत का 16,730 लीटर दूध नष्ट कर दिया गया. कुल मिलाकर, साफ-सफाई की कमी पाए जाने पर इन सभी प्रतिष्ठानों के खिलाफ कार्रवाई की गई है. साथ ही, केमिकल से पकाए गए फल और प्रतिबंध उत्पादों को जब्त किया गया है.  

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »