नागपुर: BJP नेता सना खान मर्डर केस में आया नया मोड़, 6 महीने बाद मिला मृतका मोबाइल और लैपटॉप

इस मामले में अभी तक सना खान की लाश नहीं मिली है. जबकि, हत्याकांड को करीब 6 महीने हो गए हैं. फिलहाल, सना का मोबाइल और लैपटॉप मिला है. इसकी बरादमगी मुख्य आरोपी के पुराने घर से हुई है.

Advertisement
बीजेपी नेता सना खान की फाइल फोटो. बीजेपी नेता सना खान की फाइल फोटो.

योगेश पांडे

  • नागपुर ,
  • 03 जनवरी 2024,
  • अपडेटेड 5:22 PM IST

नागपुर की बीजेपी कार्यकर्ता सना खान की हत्या मामले में एक नया मोड़ आया है. इस केस में अब सना खान का 6 महीने बाद मोबाइल और लैपटॉप मिला है. इसकी बरादमगी मुख्य आरोपी अमित उर्फ पप्पू साहू के पुराने घर से हुई है. इस घर में पप्पू की मां रहती है. पुलिस इसकी जांच-पड़ताल में जुटी हुई है. 
 
इसके साथ ही पुलिस ने कोर्ट से पॉलीग्राफ टेस्ट की मांग भी की है. इसके पहले कोर्ट ने इस टेस्ट को नकार दिया था. लेकिन एक बार फिर पुलिस ने इस मामले में कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. 

Advertisement

क्या है पूरा मामला ?

दरअसल, ये पूरा मामला नागपुर बीजेपी की सक्रिय कार्यकर्ता सना खान से जुड़ा है. सना की मध्य प्रदेश के जबलपुर में अमित उर्फ पप्पू साहू नामक व्यक्ति के साथ एक ढाबे में पार्टनरशिप थी. इसी सिलसिले में 1 अगस्त को सना खान उससे मिलने के लिए नागपुर से जबलपुर गई थी और तब से ही लापता थी. 

ये भी पढ़ें- BJP नेता सना खान हत्याकांड में नया खुलासा, आरोपी अमित साहू ने सेक्सटॉर्शन के जरिए कई लोगों को किया ब्लैकमेल

सना खान की गुमशुदगी की रिपोर्ट नागपुर के मानकापुर पुलिस थाने में दर्ज की गई. इसके बाद नागपुर पुलिस ने सना की खोज शुरू की, जिसमें पता चला की सना के पार्टनर अमित साहू ने ही उसकी हत्या की है. जिसके बाद नागपुर पुलिस ने अमित को जबलपुर से गिरफ्तार किया था. पूछताछ में अमित ने सना की हत्या की बात कबूली थी. 

Advertisement

और पढ़ें- 'घर में किया मर्डर, नदी में फेंकी लाश और...', BJP नेता सना खान के कातिल पति का कुबूलनामा

अमित के साथ पुलिस ने उसके 5 साथियों को गिरफ्तार किया था. लेकिन अभी तक इस मामले में सना खान की लाश नहीं मिली है. जबकि, हत्याकांड को करीब 6 महीने हो गए हैं. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »