मर्डर होने ही वाला था! दरवाजा तोड़कर फ्लैट में घुसी पुलिस, खून से सनी महिला का पति के चंगुल से छुड़ाया

नागपुर में एक बड़ी वारदात टल गई, जहां पुलिस की समय पर पहुंचकर एक महिला की जान बचा ली. चरित्र पर शक के चलते पति ने पत्नी पर चाकू से हमला कर दिया था. महिला की चीख सुनकर पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर उसे बाहर निकाला. पुलिस की इस तत्परता की अब हर ओर चर्चा हो रही है.

Advertisement
मर्डर होने ही वाला था, दरवाजा तोड़कर फ्लैट में घुसी पुलिस (Photo: representational image) मर्डर होने ही वाला था, दरवाजा तोड़कर फ्लैट में घुसी पुलिस (Photo: representational image)

योगेश पांडे

  • नागपुर,
  • 22 मई 2026,
  • अपडेटेड 10:39 AM IST

आमतौर पर किसी अपराध के होने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचती है, लेकिन महाराष्ट्र के नागपुर में एक ऐसा मामला सामने आया, जहां पुलिस की समय पर एंट्री ने एक महिला की जान बचा ली. अगर कुछ मिनट की और देरी होती, तो यह मामला एक हत्या में बदल सकता था। पुलिस की तत्परता और सूझबूझ की अब पूरे शहर में चर्चा हो रही है.

Advertisement

मामला नागपुर के बेलतरोडी थाना क्षेत्र का है,जहां पति ने चरित्र पर शक के चलते पत्नी पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया. घायल महिला का नाम अश्लेषा वानखेड़े है जबकि आरोपी पति का नाम ऋषिकेश वानखेड़े है ,पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार भी कर लिया है.

फ्लैट का दरवाजा लॉक कर मर्डर की कोशिश

जानकारी के अनुसार, दोनों ने इंटरकास्ट लव मैरिज किया था और उनका 6 साल का बेटा भी है. लेकिन पिछले कुछ दिनों से पति को पत्नी के चरित्र पर शक था, जिसको लेकर आए दिन विवाद हो रहा था. बुधवार रात विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने फ्लैट का दरवाजा अंदर से बंद कर पत्नी पर हमला कर दिया.

मर्डर से ठीक पहले दरवाजा तोड़कर घुसी पुलिस

महिला की चीख-पुकार सुनकर उसके पिता और स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा खोलने की कोशिश की, लेकिन आरोपी ने दरवाजा नहीं खोला. इसके बाद पुलिस ने फिल्मी अंदाज में दरवाजा तोड़कर फ्लैट में प्रवेश किया और महिला को गंभीर हालत में बाहर निकाला.

Advertisement

पुलिस के अनुसार आरोपी ने महिला के सिर और गले पर चाकू से कई वार किए थे. महिला को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने इमरजेंसी सर्जरी कर उसकी जान बचाई. फिलहाल उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है. इस कार्रवाई में शामिल पुलिसकर्मियों की तत्परता की सराहना की जा रही है. साथ ही नागपुर पुलिस कमिश्नर रविंद्र संगल ने पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया है.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement