हैदराबाद के बाद मुंबई में 'सैलाब', रात भर मूसलाधार बारिश, आज रेड अलर्ट

मुंबई में आज दिन भर भारी बारिश की चेतावनी है. मौसम विभाग ने आज मुंबई के लिए रेड अलर्ट जारी किया है. इसकी शुरुआत रात को ही हो चुकी है. रात हुई बारिश के बाद मुंबई के बायकुला, हिंदमाता, कुर्ला, किंग सर्किल समेत कई इलाकों जलजमाव हो गया है.

Advertisement
मुंबई में रात भर हुई बारिश (फोटो-एएनआई) मुंबई में रात भर हुई बारिश (फोटो-एएनआई)

aajtak.in

  • मुंबई,
  • 15 अक्टूबर 2020,
  • अपडेटेड 8:42 AM IST
  • मुंबई में रात भर भारी बारिश
  • बायकुला, हिंदमाता, कुर्ला में जलजमाव
  • पुणे में भी मूसलाधार बरसे बादल

बुधवार को हैदराबाद शहर में सड़कों पर नावें चल रही थी तो आज मुंबई और पुणे पानी पानी हो गया है. मुंबई और पुणे में रातभर जमकर बारिश हुई है. मुंबई में सियोन पुलिस स्टेशन के पास कई फीट पानी भर गया है. तो पुणे में सड़कों पर मानों दरिया बह रहा है. पुणे के दगडू सेठ गणेश मंडल के बाहर कई फीट पानी जमा हो गया है. 

Advertisement

मुंबई में देर रात से बारिश

मुंबई में आज दिन भर भारी बारिश की चेतावनी है. मौसम विभाग ने आज मुंबई के लिए रेड अलर्ट जारी किया है. इसकी शुरुआत रात को ही हो चुकी है. रात हुई बारिश के बाद मुंबई के बायकुला, हिंदमाता, कुर्ला, किंग सर्किल समेत कई इलाकों जलजमाव हो गया है. 

पुणे में भारी बारिश के बाद बाढ़ जैसे हालात बन गए है. पुणे के इंद्रपुर इलाके में तेज बारिश के बाद छोटे-छोटे नाले उफान पर आ गए. यहां लहरों की चपेट में एक बाइकसवार आ गया और बहने लगा. इसके बाद जेसीबी की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद उसे बचाया गया. 

Advertisement

Maharashtra: Rain continues to lash Mumbai; visuals from near Marine Drive.

India Meteorological Department (IMD) has issued red alert in Mumbai for today.

दगडू सेठ गणेश मंडल के बाहर सड़क बना दरिया

अक्टूबर के महीने की इस बारिश से पुणे के दगडू सेठ गणेश मंडल के बाहर की सड़क पर कई फीट पानी बह रहा है.  भारी बारिश के बाद पुणे-अहमदाबाद हाईवे पर भी पानी भर गया है. 

मौसम विभाग ने दी भारी बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग ने पुणे के साथ महाराष्ट्र के मुंबई समेत रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग इलाके में भी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. मुंबई में कल से ही बारिश हो रही है. 

देखें: आजतक LIVE TV

पुणे में भारी बारिश की वजह से पुणे-सोलापुर हाईवे पर ट्रैफिक बाधित हो गया और यहां सड़क पर पानी बहने लगा. पुणे में कई जगहों पर लोगों के घरों में भी पानी भर गया है.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »