लॉकडाउन की आशंका के बीच महाराष्ट्र में राहत की खबर, लगातार तीसरे दिन घटे केस

महाराष्ट्र में कोरोना की स्थिति दिन-ब-दिन बिगड़ती जा रही है. राज्य में बीते 24 घंटे में 27,918 कोरोना केस सामने आए हैं जबकि 139 मरीजों की मौत हो गई. आंकड़ों के लिहाज से देखा जाए तो महाराष्ट्र में कोरोना केस घटे हैं. राज्य में 30 मार्च को 27,918 केस,  29 मार्च को 31,643 केस सामने आए थे. यानी राज्य में कोरोना के मामले में कमी आ रही है. 

Advertisement
मुंबई में थम नहीं रही कोरोना की रफ्तार (फाइल फोटो-PTI) मुंबई में थम नहीं रही कोरोना की रफ्तार (फाइल फोटो-PTI)

पंकज उपाध्याय

  • मुंबई,
  • 30 मार्च 2021,
  • अपडेटेड 9:45 PM IST
  • मुंबई में 24 घंटे में 4758 नए मामले सामन आए
  • महानगर में 10 कोरोना मरीजों ने दम तोड़ दिया
  • मुंबई उन जिलों में एक है जहां सबसे अधिक एक्टिव केस हैं

महाराष्ट्र में कोरोना की स्थिति दिन-ब-दिन बिगड़ती जा रही है. राज्य में बीते 24 घंटे में 27,918 कोरोना केस सामने आए हैं जबकि 139 मरीजों की मौत हो गई. आंकड़ों के लिहाज से देखा जाए तो महाराष्ट्र में कोरोना केस घटे हैं. राज्य में 30 मार्च को 27,918 केस,  29 मार्च को 31,643 केस सामने आए थे. यानी राज्य में कोरोना के मामले में कमी आ रही है. 

Advertisement

वहीं मुंबई में पिछले 24 घंटे में जानलेवा वायरस से संक्रमित 4758 नए मामले सामन आए हैं जबकि 10 मरीजों ने दम तोड़ दिया. महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार महानगर में कोरोना संक्रमण का डबलिंग रेट 50 दिन हो चुका है. कोरोना के हालात को देखते हुए सील की जाने वाली इमारतों की संख्या बढ़कर 600 से ज्यादा हो चुकी है. मुंबई में अब तक 602 इमारतों को सील किया जा चुका है.

मुंबई देश के उन 10 जिलों में शामिल हैं जहां कोरोना के एक्टिव मामले सबसे अधिक हैं. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने दिल्ली में बताया कि पुणे (59,475), मुंबई (46,248), नागपुर (45,322), ठाणे (35,264), नासिक (26,553), औरंगाबाद (21,282), बेंगलुरु शहरी (16,259), नांदेड़ (15,171) , दिल्ली (8,032), अहमदनगर (7,952) वो जिले हैं जहां कोरोना के एक्टिव केस सबसे अधिक हैं.

Advertisement

महाराष्ट्र उन राज्यों में शामिल है जहां सबसे अधिक केस सामने आ रहे हैं. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार मंगलवार को महाराष्ट्र, पंजाब, कर्नाटक और मध्य प्रदेश समेत छह राज्यों से एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के सबसे अधिक नए केस सामने आए हैं. देश में सामने आए 56,211 में 78.56 फीसदी मामले इन्हीं राज्यों से सामने आए हैं. 

45 साल से अधिक आयु का व्यक्ति करा सकेगा टीकाकरण 

एक अप्रैल से 45 वर्ष अधिक उम्र का कोई भी शख्स टीकाकरण करा सकता है. टीकाकरण के लिए http://cowin.gov.in के जरिये एडवांस अप्वॉइंटमेंट लिया जा सकता है. यदि आप ऐसा नहीं करना चाहते हैं, तो आप 3 बजे के बाद अपने नजदीकी टीकाकरण केंद्र पर जा सकते हैं और वैक्सीनेशन के लिए ऑन-साइट रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं.

केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने कहा है कि सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मामले बढ़ रहे हैं. ऐसे में कोरोना टेस्ट की संख्या बढ़ाए जाने की जरूरत है. आरटी-पीसीआर टेस्टिंग के अनुपात को भी बढ़ाने की आवश्यकता है.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »