महाराष्ट्र में कोरोना का आतंक, 24 घंटे में 66,159 नए मामले, 771 मरीजों की मौत

देश में कोरोना की वजह से सबसे प्रभावित राज्य महाराष्ट्र ही है. अभी भी यहां पर लॉकडाउन लगा हुआ है, जो आगे के लिए बढ़ाया जा सकता है. दूसरी ओर मुंबई में कोरोना के मामलों का बढ़ना जारी है.

Advertisement
मुंबई में वैक्सीनेशन का संकट जारी (PTI) मुंबई में वैक्सीनेशन का संकट जारी (PTI)

aajtak.in

  • मुंबई,
  • 29 अप्रैल 2021,
  • अपडेटेड 11:48 PM IST
  • मुंबई में कोरोना का कहर लगातार जारी
  • कई जगह वैक्सीन की कमी का संकट

देश में कोरोना की वजह से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य महाराष्ट्र ही है. अभी भी यहां पर लॉकडाउन लगा हुआ है, जो आगे के लिए बढ़ाया जा सकता है. दूसरी ओर मुंबई में कोरोना के मामलों का बढ़ना जारी है. कोरोना की रफ्तार के बीच सबसे बड़ी मुश्किल वैक्सीनेशन को लेकर आ रही है.

महाराष्ट्र में बीते 24 घंटे में कोरोना के 66,159 नए मामले सामने आए हैं. बीते 24 घंटे में सूबे में कोरोना के चलते 771 लोगों की मौत हुई है. मुंबई में 4192 नए मामले और 82 कोरोना मरीजों की मौत के मामले सामने आए हैं. मुंबई में सक्रिय मरीजों की संख्या 64018 है. मौजूदा समय में 41,19,759 लोग होम क्वारंटीन में हैं. वहीं 30,118 लोग इंस्टीट्यूशनल क्वारंटीन में हैं. सूबे में  6,70,301 सक्रिय मरीज हैं.

Advertisement

महाराष्ट्र और केंद्र सरकार से हाईकोर्ट  का सवाल

बॉम्बे हाईकोर्ट ने उद्धव सरकार और केंद्र सरकार से सवाल पूछा है कि क्या कोरोना वैक्सीन के लिए आधार कार्ड जरूरी है? चीफ जस्टिस दीपांकर दत्ता ने केंद्र और महाराष्ट्र सरकार से कहा कि जिनेक पास आधार कार्ड नहीं है उन्हें कोरोना वैक्सीन की डोज नहीं मिल पा रही है. पॉलिसी के तहत कृपया इसपर फैसला लें और स्थिति स्पष्ट करें. बॉम्बे हाईकोर्ट कोरोना संकट को लेकर दायर एक याचिका पर सुनवाई के दौरान यह बात कही. 

मुंबई में बीते दिन भी 5 हजार के करीब कोरोना के मामले सामने आए. इस बीच कई वैक्सीनेशन सेंटर्स पर वैक्सीन की कमी है, इस वजह से टीका नहीं लगाया जा रहा है. बीते दिन भी मुंबई के बड़े वैक्सीनेशन सेंटर्स पर यही शिकायत देखने को मिली.

बीते दिन ही महाराष्ट्र सरकार ने ऐलान किया है कि 18 से 44 साल तक के लोगों को मुफ्त वैक्सीन लगाई जाएगी. लेकिन संकट ये है कि अभी राज्य में वैक्सीन नहीं है, ऐसे में 1 मई से वैक्सीनेशन का नया चरण शुरू नहीं हो पाएगा. 

मुंबई में कोरोना का हाल
•    24 घंटे में कुल केस: 4,926
•    24 घंटे में कुल मौतें: 45
•    कुल केस: 6,40,409
•    कुल मौत: 12,954
•    एक्टिव केस: 67,984  

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »