मुंबई एयरपोर्ट पर 11.25 करोड़ की कोकीन के साथ 4 विदेशी नागरिक गिरफ्तार

मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर डीआरआई ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 2.25 किलोग्राम कोकीन जब्त की है, जिसकी कीमत 11.25 करोड़ रुपये बताई गई है. पिछले चार दिनों में अदीस अबाबा से आए चार विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है. आरोपियों ने शरीर में कोकीन से भरे कैप्सूल छिपा रखे थे.

Advertisement
कैप्सूल निगलकर भारत पहुंचे थे तस्कर.(Photo: AI-generated) कैप्सूल निगलकर भारत पहुंचे थे तस्कर.(Photo: AI-generated)

aajtak.in

  • मुंबई,
  • 23 मई 2026,
  • अपडेटेड 11:36 PM IST

मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पिछले चार दिनों में 2.25 किलोग्राम कोकीन जब्त की है. अधिकारियों के मुताबिक बरामद कोकीन की कीमत करीब 11.25 करोड़ रुपये आंकी गई है. इस मामले में चार विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है.

डीआरआई अधिकारियों ने बताया कि विशेष सूचना के आधार पर दो अलग-अलग ऑपरेशन चलाए गए. शुक्रवार को अदीस अबाबा से मुंबई पहुंचे एक पुरुष और एक महिला यात्री को रोका गया. पूछताछ के दौरान दोनों ने स्वीकार किया कि उन्होंने कोकीन से भरे कैप्सूल निगल रखे हैं.

Advertisement

यह भी पढ़ें: मुंबई में ड्रग्स नेटवर्क पर बड़ा वार, खार से नाइजीरियन गिरफ्तार, करोड़ों की कोकीन और MDMA बरामद

इसके बाद दोनों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से 84 कैप्सूल बरामद किए गए. इन कैप्सूल में कुल 1.40 किलोग्राम कोकीन मिली. अधिकारियों के अनुसार बरामद मादक पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करोड़ों रुपये है.

मंगलवार को भी हुई थी कार्रवाई

इससे पहले मंगलवार को डीआरआई ने अदीस अबाबा से आए एक अफ्रीकी पुरुष और एक महिला को भी एयरपोर्ट पर रोका था. जांच के दौरान दोनों के शरीर से 63 कैप्सूल बरामद किए गए, जिनमें 850 ग्राम कोकीन छिपाई गई थी.

अधिकारियों के मुताबिक मंगलवार को बरामद कोकीन की कीमत करीब 4.25 करोड़ रुपये आंकी गई है. दोनों मामलों को मिलाकर कुल 2.25 किलोग्राम कोकीन जब्त की गई है और चार विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है.

Advertisement

डीआरआई अब इस पूरे रैकेट के भारत में मौजूद संपर्कों का पता लगाने में जुटी हुई है. अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच जारी है और ड्रग्स तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement