Maharashtra Monsoon: मुंबई में जल्द मॉनसून की दस्तक, बारिश का अलर्ट, IMD के मैप में देखें मौसम अपडेट

Southwest Monsoon 2026: IMD के मुताबिक, दक्षिणी कोंकण में पहुंचने के बाद मॉनसून तेजी से आगे बढ़ता है. महाराष्ट्र में मॉनसून की एंट्री के बाद अब मौसम विशेषज्ञों का अनुमान है कि अब जल्द ही मुंबई में मॉनसून की बारिश शुरू हो जाएगी.

Advertisement
 Mumbai Monsoon Update, Rain alert (File Photo-PTI) Mumbai Monsoon Update, Rain alert (File Photo-PTI)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 09 जून 2026,
  • अपडेटेड 11:32 AM IST

Mumbai Monsoon Rain Update: मुंबई में इन दिनों गर्मी और उमस से लोग परेशान हैं, लेकिन अच्छी खबर यह है कि मॉनसून जल्द ही शहर की दहलीज पर दस्तक देने वाला है. मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, मॉनसून महाराष्ट्र के कई हिस्सों में पहले ही पहुंच चुका है और अगले कुछ दिनों में मुंबई में भी इसकी अच्छी बारिश शुरू हो सकती है.

Advertisement

मौसम विभाग (IMD) ने मुंबई, ठाणे, पालघर और पुणे समेत कई इलाकों में बारिश का अलर्ट जारी किया है. अगले 2-3 दिनों में आंधी, तेज हवाएं (40-50 किमी प्रति घंटा) और झमाझम बारिश की संभावना है. बता दें कि मुंबई के कुछ इलाकों में प्री-मॉनसून बारिश की गतिविधियां जारी हैं. 

मुंबई में कब पहुंचेगा मॉनसून?
मौसम विभाग के मुताबिक, मुंबई में मॉनसून 11 से 13 जून के आसपास पहुंच सकता है. यूं तो मुंबई में मॉनसून पहुंचने की सामान्य तारीख 11 जून है, लेकिन इस बार समय में कुछ उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है. बता दें कि देश के कई हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून अब तेज़ी से आगे बढ़ रहा है.


मुंबई: मॉनसून के दौरान समुद्र में उठेंगी ऊंची लहरें, जून से सितंबर तक 24 हाई टाइड का अलर्ट
 

Monsoon Tracker (@Indiametdept)

मौसम विभाग के अनुसार, 8 जून 2026 को मॉनसून ने अरब सागर के पश्चिमी-मध्य और पूर्वी-मध्य हिस्सों, महाराष्ट्र, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के कुछ इलाकों में एंट्री कर ली है. इस हफ्ते दक्षिण भारत के तटीय इलाकों में भारी बारिश होने की संभावना है.

Advertisement

मुंबई में आज कैसा रहेगा मौसम?
आज के मौसम की बात करें तो मुंबई के कई इलाकों में 9 जून को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे. कुछ जगहों पर हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है. तापमान 27 डिग्री सेल्सियस से 33 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.

city.imd.gov.in, Mumbai Weather

वहीं, अगले 2-3 दिन में मुंबई में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कहीं-कहीं तेज बारिश भी हो सकती है. ऐसे में बारिश से उमस कम होने और गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है. मुंबई और रायगढ़ में भी हल्की बारिश हो सकती है, लेकिन भारी बारिश की संभावना कम है.

मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, कर्नाटक, केरल और गोवा में इस सप्ताह ज़ोरदार बारिश होने वाली है. वहीं, दक्षिणी पश्चिमी तट पर सबसे ज़्यादा बारिश होने की उम्मीद है. इन राज्यों में तेज बारिश के साथ गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है. लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है.


 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »