पालघर: मुंबई-अहमदाबाद हाइवे पर यात्री से लूट, ऑटोरिक्शा ड्राइवर समेत 3 गिरफ्तार

पालघर में मुंबई-अहमदाबाद हाइवे पर ऑटोरिक्शा में यात्री को लूटने वाले गिरोह के 3 सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी ऑटोरिक्शा ड्राइवर और उसके दो साथियों के पास से लूट के 16 मोबाइव बरामद किए गए हैं. जिनकी कीमत 2.35 लाख के करीब बताई जा रही है.

Advertisement
प्रतीकात्मक तस्वीर. प्रतीकात्मक तस्वीर.

aajtak.in

  • पालघर,
  • 25 दिसंबर 2022,
  • अपडेटेड 2:25 PM IST

महाराष्ट्र के पालघर जिले में पुलिस ने मुंबई-अहमदाबाद हाइवे पर लोगों को लूटने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है. पुलिस ने बताया कि उन्होंने गिरोह के तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. जिनमें से एक ऑटोरिक्शा ड्राइवर है. एक न्यूज एजेंसी के मुताबिक, 18 दिसंबर को विरार पुलिस के पास एक एक शख्स ने लूट का मामला दर्ज करवाया था.

Advertisement

पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित युवक ने बताया कि वह 18 दिसंबर को नल्ला सोपारा जाने के लिए उसने एक ऑटोरिक्शा हायर किया. जिसमें दो अन्य यात्री भी बैठे थे. लेकिन ड्राइवर ने बीच रास्ते में ऑटोरिक्शा रोक दिया और दोनों साथियों के साथ मिलकर युवक की पिटाई कर डाली. फिर उन्होंने युवक का मोबाइल और जरूरी सामान लूट लिया. उसके साथ करीब 14 हजार रुपये की लूट हुई.

सहायक पुलिस आयुक्त (विरार संभाग) रामचंद्र देशमुख ने बताया कि युवक की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया. फिर पुलिस ने जांच शुरू की. सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपी ऑटोरिक्शा ड्राइवर का पता लगाया. आरोपी जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में आ गया. उसके साथ-साथ उसके दो साथियों को भी गिरफ्तार किया गया जो इस लूट में उसके साथ शामिल थे.

Advertisement

आरोपी ऑटोरिक्शा चालक के पास से लूट के 16 मोबाइल बरामद किए गए. जिनकी कीमत 2.35 लाख के करीब बताई जा रही है. साथ ही आरोपी के दो ऑटोरिक्शा भी जब्त कर लिए.

पुलिस ने बताया कि इन तीनों के खिलाफ वालिव पुलिस स्टेशन में 5 और डीएन नगर में एक मामला पहले से ही दर्ज है. फिलहाल तीनों से पूछताछ की जा रही है.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »