महाराष्ट्र: वसई-विरार में लगातार दूसरे दिन भारी बारिश से आफत, कई इलाकों में भरा पानी

पालघर जिले के वसई-विरार और नालासोपारा में लगातार दूसरे दिन भी मूसलाधार बारिश का सिलसिला जारी है. जलभराव और मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए जिला कलेक्टर ने आज सभी स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया है.

Advertisement
पालघर में भारी बारिश से कई इलाकों में भरा पानी. (photo: ITG) पालघर में भारी बारिश से कई इलाकों में भरा पानी. (photo: ITG)

aajtak.in

  • पालघर,
  • 23 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 11:15 AM IST

महाराष्ट्र के पालघर स्थित वसई-विरार और नालासोपारा में दूसरे दिन भी बारिश जारी है. लगातार बारिश के कारण कई निचले इलाकों में पानी भर गया है, जिससे लोगों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. जलभराव और मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए जिला कलेक्टर ने आज सभी स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया है. साथ ही प्रशासन ने नागरिकों से घर में रहने की अपील की है.

इसी तरह रातभर हुई भारी बारिश से नालासोपारा पूर्व के गाला नगर इलाके में सड़क पर काफी पानी भर गया है, जिससे रिक्शा और अन्य छोटे वाहन पानी के बीच से गुजना पड़ रहा है. लेकिन कई जगहों पर पानी इतना बढ़ गया है कि दोपहिया वाहनों का आवागमन पूरी तरह ठप हो गया है.

पालघर में दूसरे दिन भी जारी बारिश के कारण जिला कलेक्टर ने पूरे जिले में स्कूलों की छुट्टी घोषित कर दी है. स्कूलों की छुट्टी होने के कारण आज सुबह स्कूलों में रोजाना जैसी चहल-पहल दिखाई नहीं दी. हालांकि, अपने काम पर जाने वाले नौकरीपेशा लोगों को जलभराव और बारिश के बीच पानी से भरी सड़कों से होकर ही दफ्तरों तक पहुंचना पड़ रहा है.

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने मुंबई में येलो अलर्ट और ठाणे, रायगढ़, पालघर और रत्नागिरी जैसे पड़ोसी इलाकों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. विभाग का कहना है कि आज पूरे दिन इन इलाकों में मूसलाधार बारिश होने की संभावनाएं हैं. स्थिति को देखते हुए स्थानीय प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है और लोगों को सुरक्षित रहने की सलाह दी गई है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »