मुंबई: शराब के नशे में लेडीज कोच में चढ़ा शख्स, महिला को चलती ट्रेन से फेंका

पुणे से मुंबई आ रही उद्यान एक्सप्रेस के महिला कंपार्टमेंट में एक शख्स ने दादर रेलवे स्टेशन पर महिला को चलती ट्रेन से नीचे फेंक दिया. रेलवे पुलिस ने आरोपी शख्स को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस का कहना है कि आरोपी शराब के नशे में था.

Advertisement
शख्स ने चलती ट्रेन से महिला को फेंक दिया (फाइल फोटो) शख्स ने चलती ट्रेन से महिला को फेंक दिया (फाइल फोटो)

दीपेश त्रिपाठी

  • मुंबई,
  • 08 अगस्त 2023,
  • अपडेटेड 9:24 AM IST

मुंबई के दादर रेलवे स्टेशन पर महिला यात्री को चलती ट्रेन से फेंकने का चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां एक शख्स ने पुणे से मुंबई जा रही ट्रेन से महिला को नीचे फेंक दिया. यह घटना छह अगस्त की रात करीब साढ़े आठ बजे की है. रेलवे पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.  

पुणे से मुंबई आ रही उद्यान एक्सप्रेस के महिला कंपार्टमेंट में एक शख्स ने दादर रेलवे स्टेशन पर महिला को चलती ट्रेन से नीचे फेंक दिया. गनीमत रही कि महिला जिंदा बच गई. पीड़िता (29) ने पुलिस को बताया कि एक शख्स ने उस पर हमला किया और जब उसने इसका विरोध किया तो आरोपी ने चलती ट्रेन से फेंक दिया. पुलिस ने बताया कि यह घटना बीते रविवार की रात 8.30 बजे की है.  

Advertisement

चलती ट्रेन में महिला से रेप की कोशिश, नाकाम होने पर नीचे फेंका, विरोध किया तो रिश्तेदार को भी धकेला
 

दादर स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर ही फेंका 

महिला ने पुलिस को आगे बताया कि ट्रेन जब दादर स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर पहुंच गई और महिला कोच की सभी महिलाएं उतर गईं. पीड़ित महिला उस कंपार्टमेंट में अकेली बची थी, जिसे देखकर आरोपी उस कोच में चढ़ गया. जब पीड़िता ने उसका विरोध किया तब आरोपी ने उसे चलती ट्रेन से बाहर फेंक दिया. गनीमत यह रही कि जब उसे ट्रेन से फेंका तब तक ट्रेन ने प्लेटफ़ॉर्म पार नहीं किया था और वो प्लेटफ़ॉर्म पर गिरी और चोटिल होकर बेहोश हो गई.  

CSMT स्टेशन से आरोपी गिरफ्तार  

पुलिस ने आरोपी को छत्रपति शिवाजी टर्मिनल से गिरफ्तार कर लिया और उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. एक अधिकारी ने बताया की आरोपी ने शराब पी रखी थी और जब महिला ने उसका महिला कंपार्टमेंट में चढ़ने का विरोध किया तब आरोपी ने महिला को ट्रेन से ढकेल दिया. इस मामले में दादर GRP ने आरोपी के खिलाफ IPC की धारा 307, 394, 354, 150 (1)(E), 153, 137, 147, 162 के तहत मामला दर्ज किया है.  

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »