महाराष्ट्र: 24 घंटे में 122 लोगों की कोरोना से मौत, 75 हजार के करीब मरीज

महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से 122 लोगों की मौत हो गई. इस दौरान कोरोना के 2560 नए मरीज भी सामने आए. महाराष्ट्र में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 74,860 हो गई है, जबकि 2,587 लोगों की मौत हो चुकी है.

Advertisement
महाराष्ट्र में कोरोना का कहर जारी (फाइल फोटो) महाराष्ट्र में कोरोना का कहर जारी (फाइल फोटो)

मुस्तफा शेख

  • मुंबई,
  • 03 जून 2020,
  • अपडेटेड 8:43 PM IST

  • महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 74,860 मामले
  • अब तक 2,587 लोगों की हो चुकी है मौत

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है. पिछले 24 घंटे में इस महामारी ने 122 लोगों की जान ले ली. वहीं, इस दौरान कोरोना के 2560 नए मरीज भी सामने आए. महाराष्ट्र में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 74,860 हो गई है, जबकि 2,587 लोगों की मौत हो चुकी है.

Advertisement

महाराष्ट्र में कोरोना के 39,935 एक्टिव केस हैं. अब तक 32,329 मरीज इलाज के बाद ठीक हो चुके हैं. वहीं, मुंबई में कोरोना के कुल 43,492 केस हो गए हैं. आर्थिक राजधानी में 1,417 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है. मुंबई में 17,472 मरीज इलाज के बाद ठीक हो चुके हैं. यहां पर कोरोना के 24, 597 एक्टिव केस हैं. पिछले 24 घंटे में मुंबई में कोरोना के 1276 नए मामले सामने आए और 49 लोगों की मौत हुई है.

महाराष्ट्र में राहत की बात ये है कि कोरोना का रिकवरी रेट बढ़ रहा है. फिलहाल ये 43.18 फीसदी है. वहीं, मृत्यु दर 3.45 फीसदी है. अभी 5,71,915 लोग होम क्वारनटीन हैं. इससे पहले मंगलवार को महाराष्ट्र में कोरोना के 2287 नए मामले सामने आए थे और 103 लोगों की मौत हुई थी. वहीं, मुंबई में 1,117 मरीज सामने आए थे और 49 लोगों की मौत हुई थी.

Advertisement

देश में भी कोरोना मरीजों का आंकड़ा दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है. अभी देश में कुल कोरोना मरीजों का आंकड़ा 2 लाख को पार गया है. इस जानलेवा बीमारी की चपेट में आकर 5800 से अधिक लोगों ने अपनी जान गंवा दी है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »