फडणवीस ने की इंदिरा गांधी की तारीफ, कहा- आपातकाल की वजह नहीं भुला सकते योगदान

फडणवीस ने कहा कि देश के लिए इंदिरा गांधी के व्यापक योगदान को आपातकाल की वजह से अनदेखा नहीं किया जा सकता. उन्होंने कहा, वह अंतरराष्ट्रीय मंच पर एक करिश्माई नेता थीं. उनकी ही वजह से बांग्लादेश आजाद हो सका और वही थीं जिन्होंने हमारे देश को पाकिस्तान से सुरक्षित रखा.

Advertisement
आपातकाल की दिक्कतों को किया याद आपातकाल की दिक्कतों को किया याद

BHASHA

  • मुंबई,
  • 10 अगस्त 2017,
  • अपडेटेड 7:41 AM IST

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बुधवार को पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुये उनकी सरकार की ओर से लगाये गये आपातकाल के दौरान अपने पिता की गिरफ्तारी को भी याद किया. वह यहां विधान परिषद में इंदिरा गांधी की जन्मशती पर उनकी प्रशंसा करने वाले एक प्रस्ताव को पेश करने के बाद अपनी बात रख रहे थे.

Advertisement

संबोधन के दौरान फडणवीस ने कहा कि हम इंदिरा गांधी की हैं. खास तौर पर मैं आपातकाल का विरोध करता हूं जिस दौरान मेरे पिता जनसंघ नेता गंगाधर फडणवीस और मेरी बुआ को 19 महीने जेल में गुजारने पड़े, पूरा राष्ट्र इससे बेहद पीड़ित था.

ये भी पढ़ें:

सीएम फडणवीस ने कहा कि मुझ पूरा विश्वास है कि वह इंदिरा गांधी भी इस फैसले से निश्चित रूप से दुखी होंगी और बाद में अपने फैसले से असंतुष्ट होंगी. फडणवीस ने कहा कि देश के लिए इंदिरा गांधी के व्यापक योगदान को आपातकाल की वजह से अनदेखा नहीं किया जा सकता. उन्होंने कहा, वह अंतरराष्ट्रीय मंच पर . उनकी ही वजह से बांग्लादेश आजाद हो सका और वही थीं जिन्होंने हमारे देश को पाकिस्तान से सुरक्षित रखा.

फडणवीस का यह बयान ऐसे वक्त में आया है जब पीएम मोदी से लेकर सत्ताधारी बीजेपी के तमाम नेता और मंत्री कांग्रेस की पूर्व सरकारों और उनके नेताओं की आलोचना करते रहते हैं. सदन में भी बीजेपी की ओर से देश में आपातकाल लगाने के लिए इंदिरा गांधी की सार्वजनिक तौर पर आलोचना की जा चुकी है.

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »