'चालाक दोस्त कितना खतरनाक...', फडणवीस-उद्धव की फ्लाइट में साथ वाली फोटो पर बोले एकनाथ शिंदे

जब उद्धव ठाकरे से फडणवीस के साथ विमान यात्रा के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि दोनों के बीच हाई लेवल टॉक हुई. जब उनसे नतीजे के बारे में पूछा गया, तो ठाकरे ने कहा कि आने वाले दिनों में परिणाम पता चल जाएगा.

Advertisement
एकनाथ शिंदे ने इशारों में उद्धव ठाकरे पर साधा निशाना. (Photo-ITG) एकनाथ शिंदे ने इशारों में उद्धव ठाकरे पर साधा निशाना. (Photo-ITG)

aajtak.in

  • मुंबई,
  • 28 जून 2026,
  • अपडेटेड 4:59 AM IST

महाराष्ट्र की राजनीति में इन दिनों एक तस्वीर की खूब चर्चा हो रही है. हाल ही में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और शिवसेना (UBT) के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे नागपुर जाते वक्त एक ही फ्लाइट में सफर करते नजर आए. दिलचस्प बात यह है कि संजय राउत सीएम फडणवीस के पीछे बैठे हुए दिखाई दिए और आदित्य ठाकरे उद्धव के बगल में बैठे थे. यह फोटो सामने आने के बाद महाराष्ट्र की सियासत गर्मा गई.

Advertisement

अब इस पर डिट्टी सीएम एकनाथ शिंदे का रिएक्शन आया है. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री फडणवीस इतने समझदार हैं कि उन्हें अच्छी तरह पता है कि चालाक और षड्यंत्रकारी दोस्त कितना खतरनाक हो सकता है. उनका यह बयान उद्धव ठाकरे की ओर इशारा माना जा रहा है.

शिंदे से जब फडणवीस और उद्धव के एक ही विमान में सफर करने को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि 2019 में बीजेपी और शिवसेना ने साथ उड़ान भरी थी. बाद में उन्होंने (उद्धव) दूसरी उड़ान पकड़ ली और कांग्रेस के साथ चले गए. शिंदे का इशारा 2019 में दोनों दलों के गठबंधन टूटने की ओर था.

वहीं, जब उद्धव ठाकरे से फडणवीस के साथ विमान यात्रा के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि दोनों के बीच बहुत उच्चस्तरीय चर्चा हुई. जब उनसे इस बातचीत के नतीजे के बारे में पूछा गया, तो ठाकरे ने कहा कि आने वाले दिनों में इसका रिजल्ट पता चल जाएगा.

Advertisement

दरअसल, शुक्रवार को मुंबई से नागपुर की उड़ान में देवेंद्र फडणवीस और उद्धव ठाकरे के साथ सफर करने के बाद कई तरह की अटकलें लगने लगीं. हालांकि, बीजेपी ने इसे कोई राजनीतिक महत्व देने से इनकार करते हुए कहा कि अलग-अलग दलों के नेताओं के बीच व्यक्तिगत स्तर पर सौहार्दपूर्ण संबंध होना सामान्य बात है.

(पीटीआई इनपुट्स के साथ)

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »