मुंबई: वैक्सीन लेते हुए फडणवीस के भतीजे की तस्वीर वायरल, कांग्रेस ने पूछा-कैसे मिला?

कांग्रेस ने तस्वीर ट्वीट करते हुए लिखा कि मोदी सरकार ने 45 साल से अधिक उम्र के लोगों को ही केवल टीका लगाने के लिए शर्त रखी है. ऐसी स्थिति में 45 साल से कम उम्र के फडणवीस के भतीजे का टीकाकरण कैसे हो सकता है?

Advertisement
महाराष्ट्र के पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस (फाइल फोटो) महाराष्ट्र के पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस (फाइल फोटो)

विद्या

  • मुंबई,
  • 20 अप्रैल 2021,
  • अपडेटेड 12:44 AM IST
  • देवेंद्र फडणवीस के भतीजे की कोरोना वैक्सीन लेते हुए तस्वीर वायरल
  • 45 साल से कम उम्र के हैं फडणवीस के भतीजे तन्मय

महाराष्ट्र कांग्रेस पार्टी ने सोमवार शाम एक ट्वीट के जरिए राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता देवेंद्र फडणवीस पर एक आरोप लगाया. कांग्रेस ने अपने ट्विटर अकाउंट पर नागपुर के नेशनल कैंसर इंस्टिट्यूट में कोरोना वैक्सीन लेते हुए एक युवा की तस्वीर शेयर की.

कांग्रेस नेताओं का कहना है कि यह तस्वीर महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के भतीजे तन्मय की है. जोकि खुद तन्मय ने ही सोशल मीडिया पर शेयर की थी. वहीं तन्मय पर आरोप है कि सोशल मीडिया पर वैक्सीन लेते हुए तस्वीर वायरल होने के बाद इसे बाद में डिलीट कर दिया गया.

Advertisement

जानकारी के मुताबिक तन्मय एक इंजीनियर हैं और उन्होंने अपना कोरोना का पहला टीका मुंबई में लिया था जिसके बाद उन्होंने वैक्सीन की सेकेंड डोज़ नागपुर में ली है. जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गयी. 

कांग्रेस ने तस्वीर ट्वीट करते हुए लिखा कि मोदी सरकार ने 45 साल से अधिक उम्र के लोगों को ही केवल टीका लगाने के लिए शर्त रखी है. ऐसी स्थिति में 45 साल से कम उम्र के फडणवीस के भतीजे का टीकाकरण कैसे हो सकता है? उन्होंने लिखा कि भाजपा नेताओं के परिवारों का जीवन महत्वपूर्ण है, लेकिन बाकियों के जीवन का क्या, क्या उनका जीवन कुछ भी नहीं है!


वहीं इंडिया टुडे ने इस मामले में तन्मय के पिता अभिजीत फडणवीस से बातचीत की. अभिजीत ने इस मामले में कोई भी बयान देने से मना कर दिया.  बता दें कि अभिजीत, देवेंद्र फडणवीस चचेरे भाई हैं. बता दें कि अभिजीत, शोभा फडणवीस के बेटे हैं, जो महाराष्ट्र में 1990 के दशक में शिवसेना की अगुवाई में एमएलसी और पूर्व मंत्री रह चुकी हैं. 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »