महाराष्ट्र: शिवसेना-NCP मंत्रियों को ज्यादा फंड, उद्धव से मिलकर कांग्रेस के नेताओं ने की शिकायत

बीते शुक्रवार को कांग्रेस ने आरोप लगाया था कि शिवसेना और एनसीपी के मंत्रियों को कांग्रेस के मंत्रियों की तुलना में ज्यादा फंड दिया जा रहा है. कांग्रेस के मंत्रियों संग बैठक के बाद यह आरोप महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रमुख नान पटोले ने लगाए थे.

Advertisement
उद्धव ठाकरे से कांग्रेस नेताओं ने मुलाकात की थी. (फाइल फोटो) उद्धव ठाकरे से कांग्रेस नेताओं ने मुलाकात की थी. (फाइल फोटो)

कमलेश सुतार

  • मुंबई,
  • 03 अप्रैल 2021,
  • अपडेटेड 3:37 PM IST
  • संजय राउत को कांग्रेस प्रमुख ने कहा था शरद पवार का प्रवक्ता
  • कांग्रेस के मंत्रियों का आरोप-मिल रहा कम फंड
  • उद्धव ठाकरे को दोबारा लॉकडाउन ना लगाने की सलाह

महाराष्ट्र में महा विकास अघाड़ी गठबंधन के बीच अंतरिक कलह की सुगबुगाहट के बीच शुक्रवार को कांग्रेस के नाराज मंत्रियों ने सूबे के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से मुलाकात की. इस दौरान कांग्रेसी मंत्रियों ने फंड आवंटन के मुद्दे को भी सीएम के सामने रखा. इसके अलावा उन्होंने सीएम को राज्य में फिर से लॉकडाउन ना लगाने की सलाह दी. सूत्रों की मानें तो सोनिया गांधी को लेकर संजय राउत के बयान का मसला भी कांग्रेस के मंत्रियों ने सीएम उद्धव ठाकरे के सामने उठाया. उन्होंने सीएम को याद दिलाया कि सरकार कॉमन मिनिमम प्रोग्राम के तहत चल रही है.

Advertisement

 क्या है मामला

बीते शुक्रवार को कांग्रेस ने आरोप लगाया था कि शिवसेना और एनसीपी के मंत्रियों को कांग्रेस के मंत्रियों की तुलना में ज्यादा फंड दिया जा रहा है. कांग्रेस के मंत्रियों संग बैठक के बाद यह आरोप महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रमुख नान पटोले ने लगाए थे. इसके पहले बीते सप्ताह नाना पटोले ने एक और बयान देकर विवाद को जन्म दे दिया था. दरअसल, उन्होंने संजय राउत को एनसीपी प्रमुख शरद पवार का प्रवक्ता कह दिया था. उनका यह बयान ऐसे में आया था जब संजय राउत ने यूपीए अध्यक्ष की कुर्सी सोनिया गांधी के बजाए शरद पवार को देने की बात कही थी.

सचिन वाजे केस में अनिल देशमुख का नाम आने के बाद से महा विकास अघाड़ी गृह मंत्री देशमुख को बचाने में जुटी नजर  आ रही थी. लेकिन हाल ही में शिवसेना प्रवक्ता संजय राउत के बयान ने आंतरिक कलह को जन्म दे दिया. उन्होंने अनिल देशमुख को एक्सीडेंटल गृह मंत्री कह दिया था.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement