मुंबईः राज ठाकरे की पार्टी लीडर्स को चेतावनी, कहा- 'मेरी अयोध्या यात्रा पर कोई बात न करे'

मनसे चीफ राज ठाकरे 5 जून को अयोध्या आ रहे हैं. इससे पहले उन्हें पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा है कि कोई भी उनकी अयोध्या यात्रा पर मीडिया के सामने बात नहीं करेगा. साथ ही कहा कि पार्टी ने जो प्रवक्ता नियुक्त किए हैं. वही इस बारे में बोलें, कोई और अपना दिमाग न लगाए.

Advertisement
मनसे प्रमुख राज ठाकरे (फाइल फोटो) मनसे प्रमुख राज ठाकरे (फाइल फोटो)

पंकज उपाध्याय

  • मुंबई,
  • 08 मई 2022,
  • अपडेटेड 11:53 AM IST
  • 5 जून को अयोध्या जा रहे हैं राज ठाकरे
  • कांग्रेस ने मनसे प्रमुख से पूछे सवाल

मुंबई में हनुमान चालीसा पढ़ने और लाउडस्पीकर विवाद के बीच मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने ऐलान किया था कि वह 5 जून को अयोध्या जाएंगे. लेकिन अब राज ठाकरे ने कहा कि वह नहीं चाहते कि उनकी पार्टी के लोग मीडिया के सामने उनकी अयोध्या यात्रा के बारे में बात करें. इसके लिए उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए एक चेतावनी भी जारी की है.

Advertisement

राज ठाकरे ने कहा कि पार्टी के नामित प्रवक्ता को ही इस मुद्दे पर बात करने का अधिकार है, किसी और को नहीं. राज ठाकरे की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि मेरी अयोध्या यात्रा के बारे में पार्टी में कोई भी मीडिया से बात न करे. पार्टी ने प्रवक्ता नियुक्त किए हैं. वे इसके बारे में बात करेंगे. किसी और को अपना दिमाग नहीं लगाना चाहिए और इसके बारे में बात करनी चाहिए. जिन्हें जिम्मेदारी दी गई है, उन्हें भी जिम्मेदारी से बोलना चाहिए. भाषा के बारे में पता होना चाहिए. पार्टी में हर किसी को इसे गंभीरता से लेना चाहिए.

बता दें कि राज ठाकरे ने जब अयोध्या जाने का ऐलान किया था तो इसके बाद महाराष्ट्र कांग्रेस ने सवाल पूछते हुए कहा था कि क्या मनसे प्रमुख अपनी अयोध्या यात्रा से पहले उत्तर भारतीयों से माफी मांगेंगे? 

Advertisement

कांग्रेस नेता अतुल लोंधे ने कहा कि क्या महाराष्ट्र भाजपा उत्तर भारतीयों के संबंध में राज ठाकरे की भूमिका को स्वीकार करती है? जबकि बीजेपी सांसद बृजभूषण राज ठाकरे से माफी की मांग करते हैं. ऐसे में महाराष्ट्र में भाजपा नेताओं की भूमिका लोगों को समझना चाहिए. हालांकि इस पर अभी तक मनसे और भाजपा ने कोई भी प्रतिक्रिया नहीं दी है.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »