मुंबई: अनिल देशमुख को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया, ED ने मांगी थी कस्टडी

अनिल देशमुख को मनी लॉन्ड्रिंग केस में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने गिरफ्तार किया था. जिसके बाद 6 नवंबर तक देशमुख को ईडी की कस्टडी में भेज गया था.

Advertisement
महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख (फाइल फोटो) महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख (फाइल फोटो)

मुस्तफा शेख

  • मुंबई,
  • 06 नवंबर 2021,
  • अपडेटेड 3:31 PM IST
  • 1 नवंबर को गिरफ्तार किए गए थे अनिल देशमुख
  • मनी लॉन्ड्रिंग केस में किया गया था गिरफ्तार

महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख को आज स्पेशल पीएमएलए कोर्ट में पेश किया गया, जहां से कोर्ट ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया. हालांकि, ईडी ने कस्टडी की मांग की थी.

अनिल देशमुख को मनी लॉन्ड्रिंग केस में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने गिरफ्तार किया था. जिसके बाद 6 नवंबर तक देशमुख को ईडी की कस्टडी में भेज गया था. शनिवार को देशमुख को स्पेशल हॉलीडे कोर्ट में पेश किया गया. सुनवाई के दौरान ईडी ने उनकी कस्टडी मांगी थी, लेकिन कोर्ट ने इनकार कर दिया और न्यायिक हिरासत में भेजने का फैसला दिया.

Advertisement

बता दें कि ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सोमवार को 12 घंटे की पूछताछ के बाद अनिल देशमुख को गिरफ्तार किया था. पूछताछ में जांच एजेंसी ने पाया था कि अनिल देशमुख की तरफ से किसी भी सवाल पर संतोषजनक जवाब नहीं दिए गए. ऐसे में उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था. 

देशमुख के बेटे पर भी ईडी ने कसा शिकंजा

इससे पहले ED ने अनिल देशमुख के बेटे ऋषिकेश देशमुख को पूछताछ के लिए समन जारी किया था. बताया जा रहा है कि उन्हें पूछताछ के लिए ईडी दफ्तर बुलाया गया है. 

क्या है मामला? 

उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर एंटीलिया के बाहर 25 फरवरी को विस्फोटक से लदी एक गाड़ी मिली थी. इस मामले में मुंबई पुलिस के अफसर सचिन वाजे का नाम सामने आया था. इसके बाद महाराष्ट्र सरकार ने उस समय के मुंबई पुलिस के कमिश्नर परमबीर सिंह का ट्रांसफर कर दिया गया और उन्हें होमगार्ड का डीजी बना दिया गया. इसके बाद परमबीर सिंह ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को चिट्ठी लिखी थी. इस चिट्ठी में पूर्व कमिश्नर ने दावा किया था कि अनिल देशमुख ने गृह मंत्री रहते हर महीने सचिन वाझे से 100 करोड़ रुपये देने की मांग की थी. 

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »