ओवैसी बोले- नहीं कहूंगा भारत माता की जय, शि‍वसेना बोली- PAK चले जाएं

ओवैसी ने रविवार को सभा में कहा कि मैं भारत में रहूंगा पर भारत माता की जय नहीं बोलूंगा. क्योंकि यह हमारे संविधान में कहीं नहीं लिखा है कि भारत माता की जय बोलना जरूरी है. चाहे तो मेरे गले पर चाकू लगा दीजिए, पर भारत माता की जय नहीं बोलूंगा.

Advertisement
ओवैसी के बयान पर बीजेपी-शिवसेना भड़क गई है ओवैसी के बयान पर बीजेपी-शिवसेना भड़क गई है

केशव कुमार

  • लातूर,
  • 14 मार्च 2016,
  • अपडेटेड 8:20 AM IST

एमआईएम नेता असदुद्दीन ओवैसी ने फिर एक विवादित बयान दिया है. ओवैसी ने कहा है कि संघ नेताओं के कहने पर वो भारत माता की जय के नारे नहीं लगाएंगे. अपने बयानों को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहने वाले ओवैसी ने महाराष्ट्र के लातूर जिले के उडगीर में आयोजित एक सभा में यह बयान दिया है.

इस दौरान उन्होंने साफ ऐलान किया कि वह भारत माता की जय नहीं बोलेंगे. बयान पर सियासी घमासान छिड़ गया है. शि‍वसेना ने तल्ख तेवर अपनाते हुए न सिर्फ बयान की आलोचना की है, बल्कि‍ यहां तक कहा कि ओवैसी को भारत में रहने का अधि‍कार नहीं.

Advertisement

गले पर चाकू भी रख दें तो नहीं कहूंगा जय
रविवार को सभा में कहा कि मैं भारत में रहूंगा पर भारत माता की जय नहीं बोलूंगा. क्योंकि यह हमारे संविधान में कहीं नहीं लिखा है कि भारत माता की जय बोलना जरूरी है. चाहे तो मेरे गले पर चाकू लगा दीजिए, पर भारत माता की जय नहीं बोलूंगा. मुझे मेरा संविधान इसकी आजादी देता है कि ऐसा कोई नारा न लगाऊं. ओवैसी के बयान पर बीजेपी-शिवसेना भड़क गई है.

अल्ला ताला ओवैसी को सदबुद्धि दें
महाराष्ट्र सरकार में मंत्री सुधीर मुंगटीवार ने कहा कि हम यही दुआ करेंगे कि . उन्होंने कहा कि स्थानीय प्रशासन ओवैसी के बयान की जांच करेगी. अभिव्यक्ति की आजादी को आधार बनाकर कोई भी बयान नहीं दिया जा सकता है.

मंत्री ने कहा- ओवैसी पर कार्रवाई करे सरकार
महाराष्ट्र सरकार में पर्यावरण मंत्री शिवसेना नेता रामदास कदम ने कहा, 'ओवैसी कहते हैं कि भारत मां की जय नहीं कहूंगा, तो ये बहुत गंभीर बात है. ओवैसी पाकिस्तान चला जाए. उन्हें भारत में रहने का अधि‍कार नहीं. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री से कहूंगा कि इस बयान की वो जांच कराएं. पर सरकार कार्रवाई करे. उन्होंने कहा कि इस हरे सांप को दूध नहीं पिलाना चाहिए.'

Advertisement

ओवैसी बोले- मैंने कोई कानून नहीं तोड़ा
असदुद्दीन ओवैसी ने अपने बयान पर कायम रहने की बात कही है. उन्होंने कहा कि मैं अपने बयान पर कायम हूं. क्या यह किसी कानून को तोड़ने जैसा है? ओवैसी ने कहा कि वे लोग जबरन थोप नहीं सकते. देश के लिए प्रतिबद्धता जताने के लिए मुझे कोई नारा क्यों लगाना चाहिए? उन्होंने कहा कि यह सब आरएसएस की आइडियोलॉजी का हिस्सा है.

संघ प्रमुख के बयान के विरोध में बेतुके बोल
कुछ दिन पहले ही आरएसएस प्रमुख डॉ. मोहन भागवत ने कहा था कि देश में लोगों को भारत माता की जय बोलना सिखाया जाता है. जेएनयू में देशद्रोही नारेबाजी की घटना के सामने आने के बाद उन्होंने कहा था कि नई पीढ़ी को देश भक्ति की बातें सिखाई जानी चाहिए. ओवैसी ने भागवत का विरोध करते हुए ये बातें कही.

इशरत को समर्थन जारी रखने की बात दोहराई
ओवैसी ने कहा कि मैं भारत माता कि जय नहीं कहूंगा, आप क्या कर लेंगे. उन्होंने और उसके परिवार को समर्थन जारी रखने की बातें भी कही.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »