बंगाल हिंसा पर साध्वी प्रज्ञा का विवादित ट्वीट, कहा- बंगाल में ताड़का का शासन

भोपाल से सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने बंगाल हिंसा पर प्रतिक्रिया देते हुए विवादित ट्वीट किया है और बंगाल में ताड़का का शासन बताया है.

Advertisement
प्रज्ञा सिंह ठाकुर ( फाइल फोटो) प्रज्ञा सिंह ठाकुर ( फाइल फोटो)

रवीश पाल सिंह

  • भोपाल,
  • 06 मई 2021,
  • अपडेटेड 6:54 PM IST
  • प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने ममता को बताया ताड़का
  • प्रज्ञा के ट्वीट पर बड़ा बवाल
  • बंगाल हिंसा पर हो रही सियासत

पश्चिम बंगाल में चुनाव नतीजों के बाद जारी हिंसा के बीच भारतीय जनता पार्टी ने इसके लिए तृणमूल कांग्रेस को जिम्मेदार बताया है. भाजपा के सभी नेता एक स्वर में हिंसा की निंदा कर रहे हैं. इस बीच भोपाल से सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने बंगाल हिंसा पर प्रतिक्रिया देते हुए विवादित ट्वीट किया है और बंगाल में ताड़का का शासन बताया है. 

Advertisement

प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने ममता को बताया ताड़का

आपको बता दें कि चुनाव नतीजों के बाद से ही बंगाल में कई जगहों से हिंसा की खबरें आ रही है. भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बंगाल का दौरा भी किया और हिंसा प्रभावित कार्यकर्ताओं और उनके परिजनों से मुलाकात की थी. अब भोपाल से सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर जो इन दिनों दिल्ली में रहकर अपना इलाज करवा रही हैं, उन्होने बंगाल के हालात पर ट्वीट किया है और लिखा है कि 'मुमताज लोकतंत्र,हिंदुओं, @BJP4Bengal  के कार्यकर्ताओं की निर्मम, हत्या, बलात्कार हे कलंकिनी..बस्स्स्. शठे शाठ्यम समाचरेत,टिट फॉर टैट करना ही होगा. राष्ट्रपति शासन और NRC बस यही उपाय हैं. संतो और वीरों की भूमि पर ताड़का का शासन हो गया. अब तो "राम" बनना ही होगा. जय श्री राम. 

क्लिक करें- बंगाल हिंसा पर बीजेपी सांसद बोले- 'याद रखें तृणमूल सांसद, मुख्यमंत्री.. दिल्ली भी आना है' 

Advertisement

कांग्रेस नेता का भी विवादित ट्वीट

दूसरी तरफ प्रज्ञा सिंह ठाकुर के ट्वीट का जवाब देते हुआ कांग्रेस प्रवक्ता केके मिश्रा ने भी विवादित ट्वीट कर दिया. उन्होने लिखा कि 'कोरोना कहर से लाशों के ढेर से बेखबर सांसद प्रज्ञा सिंह अचानक प्रकट हुई,वह भी बंगाल व ममता बेनर्जी को लेकर,उन्हें "ताड़का" बताया,कहा वहां राष्ट्रपति शासन लगे,जरा मप्र में लोकतंत्र की सीता का अपहरण करने वाले रावणों की बहन? के रूप भी कुछ कहती तो बेहतर होता,भोपाल में कितनी मौतें हुई?

बंगाल हिंसा पर जमकर हो रही सियासत

आपको बता दें कि प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने 2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के कद्दावर नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को रिकॉर्ड मतों से हराया था. हालांकि चुनाव प्रचार के दौरान हो या फिर सांसद बनने के बाद, प्रज्ञा सिंह ठाकुर कई मौकों पर ऐसे बयान दे चुकी है जिसपर विवाद होते रहे हैं.

एक बार उनकी तरफ से ऐसा ही देखने को मिला और उनके बयान पर बड़ा बवाल भी हो गया. बंगाल हिंसा की बात करें तो ये मुद्दा अब PMO ऑफिस तक पहुंच चुका है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ से बात कर राज्य में कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने की मांग की है. अब ममता की तरफ से भी जोर देकर कहा गया है कि हिंसा करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

Advertisement

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »