MP: मंत्री जयंत मलैया का गढ़ है दमोह, कांग्रेस के सामने हराने की चुनौती

दमोह विधानसभा सीट पर पिछले 28 साल से बीजेपी का कब्जा है और यहां से राज्य के वित्त मंत्री जयंत मलैया विधायक हैं. इस सीट पर बीजेपी और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर रहती है.

Advertisement
विधानसभा में जयंत मलैया विधानसभा में जयंत मलैया

अनुग्रह मिश्रा

  • नई दिल्ली,
  • 13 सितंबर 2018,
  • अपडेटेड 12:05 AM IST

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए दोनों ही प्रमुख पार्टियों ने चुनावी बिगुल फूंक दिया है. सत्ताधारी बीजेपी अपने 15 साल के कामकाज के आधार पर जनता के बीच जाएगी, वहीं विपक्षी दल कांग्रेस रोज वोटरों को रिझाने के लिए नए-नए वादे कर रही है. यही नहीं, राज्य की राजनीति में गाय से लेकर भगवान राम की एंट्री तक हो चुकी है.

Advertisement

यहां की दमोह विधानसभा सीट पर पिछले 28 साल से बीजेपी का कब्जा है और इस सीट से राज्य के वित्त मंत्री जयंत मलैया विधायक हैं. इस सीट पर बीजेपी और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर रहती है. सीट पर कुल 2.12 लाख मतदाता हैं. दमोह लोकसभा सीट के अंतर्गत 7 विधानसभा सीटें आती हैं. इनमें 3 सीटें दमोह जिले की हैं और बाकी 3 सीट सागर जिले, एक सीट छतरपुर जिले में आती है.

2013 चुनाव के नतीजे

साल 2013 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी के जयंत मलैया और कांग्रेस के चंद्रभान के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली थी. इस चुनाव में मलैया को 5 हजार वोट से जीत मिली थी, जबकि वोट फीसदी का अंतर सिर्फ 3.3 ही रहा. इसके अलावा बीएसपी और भारतीय शक्ति चेतना पार्टी ने भी इस सीट पर चुनाव लड़ा था.

Advertisement

2008 चुनाव के नतीजे

साल 2008 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी के जयंत मलैया और कांग्रेस के चंद्रभान के बीच और भी कड़ा मुकाबला देखने को मिला था. नतीजों में बीजेपी के मलैया को सिर्फ 130 वोटों से जीत मिली थी. इस चुनाव में हार-जीत में 0.1 फीसदी वोटों का अंतर रहा. इस चुनाव में बीएसपी को करीब 7 फीसदी वोट हासिल हुए थे.

कौन है जयंत मलैया    

जयंत कुमार मलैया का जन्म 20 फरवरी 1947 को सागर में हुआ. विजय मलैया के पुत्र जयंत ने वाणिज्य स्नातक और एल.एल.बी. की शिक्षा प्राप्त की है. व्यवसायी से उद्यमी और फिर राजनेता बने जयंत राज्य के कद्दावार नेताओं में शुमार हैं. 5 बार विधायक रह चुके मलैया, उमा भारती से लेकर बाबूलाल गौर सरकार में मंत्री रहे और अब शिवराज सरकार में वित्त मंत्री का पद संभाल रहे हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »