अपने जन्मदिन पर गरीबों के लिए ऐसे फंड जुटाएंगे शिवराज सिंह चौहान

शिवराज सिंह चौहान की मानें तो बतौर मुख्यमंत्री उन्होंने कोशिश की थी कि गरीब और असहाय लोगों की सहायता की जा सके और इसलिए समाज के इस तबके के लिए कई योजनाएं बनाईं.

Advertisement
शिवराज सिंह चौहान (फाइल फोटो) शिवराज सिंह चौहान (फाइल फोटो)

रवीश पाल सिंह

  • भोपाल,
  • 05 मार्च 2019,
  • अपडेटेड 12:18 AM IST

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का 5 मार्च यानी मंगलवार को जन्मदिन है, शिवराज सिंह चौहान ने संकल्प लिया है कि इस बार वो एक नए तरीके से अपना जन्मदिन मनाएंगे.

शिवराज सिंह चौहान 13 वर्षों तक मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे और इस दौरान उन्हें देश-विदेश से सैकड़ों तोहफे और स्मृति चिन्ह मिले हैं. शिवराज सिंह चौहान ने इस बार अपने जन्मदिन के मौके पर बतौर मुख्यमंत्री रहते मिले तोहफों और स्मृति चिन्हों को अपने साथियों को देने का फैसला किया है. अपने जन्मदिन पर शिवराज एक नए संकल्प के तहत असहाय और गरीब पीड़ितों के इलाज के लिए एक गैर राजनैतिक कोष की स्थापना करने जा रहे हैं.

Advertisement

जिसके पैसों की कमी से परेशान गरीब लोगों का इलाज कराया जा सके. शिवराज सिंह चौहान की मानें तो बतौर मुख्यमंत्री उन्होंने कोशिश की थी कि गरीब और असहाय लोगों की सहायता की जा सके और इसलिए समाज के इस तबके के लिए कई योजनाएं बनाईं. अब वो मुख्यमंत्री नहीं हैं, लेकिन गरीबों के लिए कुछ करने की इच्छा अभी भी है. इसलिए मुख्यमंत्री के तौर पर मिले स्मृति चिन्हों को दान करके जो राशि एकत्र होगी उससे निर्धन और असहाय पीड़ितों की सहायता की जाएगी.

शिवराज ने इसके लिए समाज के प्रबुद्धजनों और अन्य लोगों से भी अपील की है कि वो इस अभियान से ज्यादा से ज्यादा संख्या में जुड़ें ताकि ज्यादा से ज्यादा असहाय लोग इसका लाभ ले सकें. बता दें कि शिवराज सिंह चौहान का मंगलवार को 60वां जन्मदिन है. उन्होंने अपने घर भी एक कार्यक्रम रखा गया है, जिसमें दान किए जाने वाले स्मृति चिन्हों से जमा हुई राशि से कोष की स्थापना की जाएगी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »