MP: वेब सीरीज के नाम पर मॉडल से कराया एडल्ट शूट, पोर्न साइट पर डाला

इंदौर में बतौर मॉडल काम करने वाली एक युवती ने 25 जुलाई को साइबर सेल में एफआईआर दर्ज करवाई थी कि एक वेब सीरीज के एपिसोड के नाम पर उससे एडल्ट शूट करवाया गया और उसे बाद में पॉर्न वेबसाइट पर डाल दिया गया.

Advertisement
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

रवीश पाल सिंह / धर्मेंद्र कुमार शर्मा

  • इंदौर,
  • 11 अगस्त 2020,
  • अपडेटेड 7:24 AM IST

  • पुलिस ने गिरफ्तारी एक मॉडल की शिकायत पर की
  • वेब सीरीज के नाम पर एडल्ट शूट करवाया जाता था

मध्य प्रदेश की इंदौर पुलिस ने एक ऐसे शख्स को गिरफ्तार किया है जो युवतियों से वेब सीरीज की आड़ में एडल्ट शूट करवाता था और फिर उसे पोर्न वेबसाइट को बेच देता था. पुलिस ने ये गिरफ्तारी एक मॉडल की शिकायत पर की है, जिसने 25 जुलाई को यह एफआईआर दर्ज करवाई थी.

Advertisement

दरअसल, इंदौर में बतौर मॉडल काम करने वाली एक युवती ने 25 जुलाई को साइबर सेल में एफआईआर दर्ज करवाई थी कि एक वेब सीरीज के एपिसोड के नाम पर उससे एडल्ट शूट करवाया गया और उसे बाद में पॉर्न वेबसाइट पर डाल दिया गया.

इसके लिए इंदौर के एक फार्म हाउस को भी बुक किया गया था. एफआईआर में युवती के द्वारा नामजद आरोपियों में से दो युवकों मिलिंद डावर और अंकित सिंह को पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया था और उनसे पूछताछ के आधार पर मुख्य आरोपी बृजेन्द्र सिंह की तलाश में पुलिस जुटी हुई थी.

ये भी पढ़ें-

सोमवार को पुलिस को सूचना मिली कि मुख्य आरोपी बृजेन्द्र सिंह इंदौर में है और ज़मानत की कोशिश में लगा हुआ है. साइबर सेल को सूचना मिली कि आरोपी मयूर हॉस्पिटल में किसी से मिलने आने वाला है जिसके बाद साइबर सेल ने जाल बिछाकर मुख्य आरोपी बृजेन्द्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि उसने फरियादी मॉडल की अश्लील फिल्म वेब सीरीज के नाम पर शूट कर उसे पोर्न वेबसाइट पर डाल दिया था.

Advertisement

मिनी मुंबई से मुंबई तक फैला है पोर्न वेबसाइट का धंधा

पूछताछ में आरोपी बृजेन्द्र सिंह ने बताया कि पोर्न वेबसाइट के इस धंधे के तार मिनी मुंबई कहे जाने वाले इंदौर से लेकर मायानगरी मुंबई तक जुड़े हैं. आरोपियों से पूछताछ में यह बात सामने आई कि मुंबई में बैठकर कथित अशोक सिंह और विजयानंद पाण्डेय नाम के दो शख़्स पूरे देश में अश्लील फिल्म बनाने का यह गोरखधंधा संचालित कर रहे हैं.

आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि एडल्ट फ़िल्म, पोर्न वेब साइट्स, एडल्ट वेब साइट्स, ओटीटी प्लेटफार्म पर ऐसे एडल्ट कंटेंट की अच्छी खासी डिमांड है और इसमें लाखों रुपये एक बार में मिल जाते हैं. पूछताछ के दौरान सामने आया कि आरोपी मिलिंद इंदौर में होने वाले फैशन शो और एड के लिए भी बैकग्राउंड आर्टिस्ट और कास्टिंग का काम कर चुका है. आरोपी मिलिंद डावर अपना व्यवसाय एमडीएफएम मॉडलिंग एजेंसी के नाम से चलाता था जबकि आरोपी अंकित चावडा एनएमएच फिल्म प्रोडक्शन हाउस में कैमरामैन ऑपरेटर के पद पर काम करता है.

ये भी पढ़ें-

बड़े प्रोडक्शन हाउस में काम का देते थे झांसा

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वो युवतियों को नामी प्रोडक्शन हाउसेज की वेब सीरीज़ में रोल का झांसा देकर उनसे एडल्ट शूट करवाते थे. पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि बृजेन्द्र खुद को डायरेक्टर बताता था और इसके बाद किसी फार्म हाउस में जाकर एडल्ट सीन शूट किए जाते थे. फिलहाल पुलिस ये पता करने में जुटी है कि इस मॉडल के अलावा आरोपियों ने और कितनी लड़कियों को अपना शिकार बनाया है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »