2 मजदूरों को मिले करोड़ों के हीरे, एक की कीमत निकली 2.55 करोड़

पन्ना के एक मजदूर मोतीलाल को कुछ महीने पहले खदान में खुदाई के बाद मिला बेशकीमती हीरा 2.55 करोड़ रुपये में बिका तो वहीं जनकपुर के मजदूर राधेश्याम सोनी को 18.13 केरेट का नायाब हीरा मिला.

Advertisement
प्रतीकात्मक फोटो प्रतीकात्मक फोटो

मोहित पारीक / aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 30 दिसंबर 2018,
  • अपडेटेड 12:10 AM IST

मध्यप्रदेश में हीरा खदानों के लिए मशहूर पन्ना जिले के दो खदान मजदूरों के लिए शनिवार का दिन खुशियों से भरा साबित हुआ. जहां एक मजदूर को खुदाई में मिले हीरे के 2.55 करोड़ रुपये मिले तो वहीं एक दूसरे मजदूर को बेशकीमती हीरा मिला. इस हीरे की कीमत भी करोड़ों में बताया जा रहा है. हालांकि अभी इसकी नीलामी नहीं की गई है, तो इसकी वास्तविक कीमत बताना मुश्किल है.

Advertisement

दरअसल पन्ना के एक मजदूर मोतीलाल को कुछ महीने पहले खदान में खुदाई के बाद मिला बेशकीमती हीरा 2.55 करोड़ रुपये में बिका तो वहीं जनकपुर के मजदूर राधेश्याम सोनी को 18.13 केरेट का नायाब हीरा मिला. इसकी अनुमानित कीमत एक करोड़ रुपये से अधिक बताई जा रही है.

पन्ना जिले के हीरा और खनन अधिकारी संतोष सिंह ने बताया कि राधेश्याम सोनी को कृष्णा कल्याणपुरा पटी क्षेत्र में 18.13 केरेट का नायाब हीरा मिला है. इस हीरे को हीरा कार्यालय में शनिवार को जमा कर दिया गया है और इसे अगली नीलामी में बिक्री के लिये रखा जायेगा. उन्होंने बताया कि इसके अलावा पन्ना के हीरा कार्यालय प्रांगण में चल रही खुली नीलामी में आज दूसरे दिन बहु प्रतीक्षित पन्ना का सबसे बड़ा दूसरा हीरा खुली बोली के लिए रखा गया.

Advertisement

उन्होंने कहा कि इस हीरे के लिए कई बोलीदार बोली लगाते रहे लेकिन बोली अंत मे उत्तरप्रदेश के हीरा कारोबारी राहुल अग्रवाल ने 2.55 करोड़ रुपये में इसे खरीदा. अब इस हीरे से प्राप्त राशि सभी कर और रॉयल्टी काटकर पन्ना के मजदूर मोतीलाल को दी जाएगी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement