झारखंड के हजारीबाग जिले के चुरचू प्रखंड और मांडू विधानसभा क्षेत्रों में जंगली हाथियों के हमले से दहशत मची हुई है. बीती रात इस हमले में छह लोगों की जान चली गई. स्थानीय लोग बताते हैं कि कुछ दिनों से हाथियों का झुंड जान-माल को नुकसान पहुंचा रहा है. प्रशासन से बार-बार इस समस्या के समाधान की मांग की जा रही है, पर अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है.