Women's Day पर महिला विधायक का अनोखा अंदाज, घोड़े पर सवार होकर पहुंची विधानसभा

झारखंड में बड़कागांव से कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद महिला दिवस के मौके पर घोड़े पर सवार होकर विधानसभा पहुंची. उन्होंने कहा कि महिला दिवस पर उन्हें गर्व महसूस हो रहा है. उन्होंने देश की महिलाओं के लिए अपना एक संदेश देते हुए कहा कि हमें खुद को सशक्त और मजबूत बनाना है.

Advertisement
बड़कागांव से कांग्रेस विधायक हैं अंबा प्रसाद. बड़कागांव से कांग्रेस विधायक हैं अंबा प्रसाद.

आकाश कुमार / सत्यजीत कुमार

  • रांची,
  • 08 मार्च 2022,
  • अपडेटेड 3:49 PM IST
  • झारखंड के बड़कागांव से कांग्रेस विधायक हैं अंबा प्रसाद
  • अंबा प्रसाद घोड़े पर सवार होकर पहुंची विधानसभा

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद का एक अनोखा अंदाज देखने को मिला. दरअसल, वह घोड़े पर सवार होकर विधानसभा पहुंची थीं. इससे पहले भी वह अपने अनोखे अंदाज के लिए सुर्खियों में रही हैं. अंबा प्रसाद बड़कागांव से कांग्रेस की विधायक हैं. 

कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन उन्हें गर्व महसूस हो रहा है. महिलाएं अब पहले की तरह कमजोर नहीं रही हैं. किसी भी क्षेत्र में देख लीजिए, महिलाएं किसी से कम नहीं हैं. उन्होंने कहा कि महिलाएं सिर्फ घर के कामों में नहीं बल्कि हर एक क्षेत्र में अपना छाप छोड़ सकती हैं.

Advertisement

उन्होंने देश की महिलाओं के लिए अपना एक संदेश देते हुए कहा कि हम महिलाओं को खुद को सशक्त और मजबूत बनाना है ताकि बाहर बुलंदियों को छू सकें. विधायक अंबा प्रसाद ने कहा कि आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस है और आज के दिन महिलाओं को गर्व होना चाहिए कि आज महिला हर क्षेत्र में अपना और देश का नाम आगे बढ़ा रही है.

महिला दिवस का इतिहास

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का इतिहास एक सदी से भी पुराना है. पहली बार साल 1911 में महिला दिवस मनाया गया था. इस दिन को लेकर लोगों का नजरिया अलग-अलग है. कुछ लोग इस दिन को मनाने का कारण नारीवाद को मानते हैं. हालांकि, इसकी जड़ें श्रमिक आंदोलन से जुड़ी हुई है. संयुक्त राष्ट्र द्वारा चयनित राजनीतिक और मानव अधिकार को ध्यान में रखते हुए महिलाओं के राजनीतिक एवं सामाजिक उत्थान के लिए ये दिन मनाया जाता है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement