भारत इंग्लैंड क्रिकेट मैच पर आतंकी साया, पन्नू ने दी मैच रद्द करने की धमकी, माओवादियों से मांगी मदद

रांची में होने वाले भारत इंग्लैंड क्रिकेट टेस्ट मैच पर आतंकी साया मंडराने लगा है. सिख फॉर जस्टिस संगठन ने रांची में 23 फरवरी से होने वाले भारत और इंग्लैंड के बीच क्रिकेट मैच को रद्द करने की धमकी दी है. यही नहीं इंग्लैंड की टीम को वापस भी जाने की धमकी दी गई है.

Advertisement
गुरुपतवंत सिंह पन्नू गुरुपतवंत सिंह पन्नू

सत्यजीत कुमार

  • रांची,
  • 20 फरवरी 2024,
  • अपडेटेड 9:38 PM IST

रांची में होने वाले भारत इंग्लैंड क्रिकेट टेस्ट मैच पर आतंकी साया मंडराने लगा है. सिख फॉर जस्टिस संगठन ने रांची में 23 फरवरी से होने वाले भारत और इंग्लैंड के बीच क्रिकेट मैच को रद्द करने की धमकी दी है. यही नहीं इंग्लैंड की टीम को वापस भी जाने की धमकी दी गई है. इस मामले के बाद रांची पुलिस जांच पड़ताल में लग गयी है. पुलिस के आला अधिकारी और रांची के डीसी राहुल सिन्हा खुद निगरानी रख रहे हैं. ऑडियो वीडियो को वेरिफाई एवम इन्वेस्टिगेट किया जा रहा है.

Advertisement

माओवादियों से समर्थन का ऐलान
इसको लेकर रांची के धुर्वा थाना में प्राथमिकी भी दर्ज कर ली गयी है. थाना में दर्ज प्राथमिकी के मुताबिक सिख फॉर जस्टिस के गुरुपतवंत सिंह पन्नू के द्वारा यूट्यूब पर एक वीडियो के माध्यम से भारत और इंग्लैंड के बीच मैच को रद्द करने के उद्देश्य से भारत में प्रतिबंधित संगठन भाकपा माओवादियों से यह आह्वान किया है कि वह झारखंड और पंजाब में बवंडर पैदा करें और भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा और इंग्लैंड टीम के कप्तान बेन स्टोक्स को मैच नहीं खेलने दें. 

सिख फॉर जस्टिस के गुरुपतवंत सिंह पन्नू पंजाब के रहने वाला है, लेकिन फिलहाल अमेरिका में रहता है. उसने वीडियो में इंग्लैंड की टीम को वापस जाने की भी धमकी दी  है. धुर्वा थाना में दर्ज किये गए प्राथमिकी में इसे साफ़ तौर पर आतंकी कार्रवाई बताया गया है. वीडियो सामने आने के बाद प्राथमिकी दर्ज की गयी है.

Advertisement

सरकार को भारी आर्थिक नुकसान का अनुमान
गुरुपतवंत सिंह पन्नू भाकपा माओवादियों को उकसाते हुए कह रहा है कि आदिवासियों की जमीन पर क्रिकेट ना होने दें. प्रशासन इसे दो मित्र देशों के बीच खेल संबंधों को बिगाड़ने तथा प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन के माध्यम से खेल को बाधित करने का प्रयास के तौर पर देख रही है. प्राथमिकी में यह भी जिक्र है कि इस तरह के विवादित वीडियो से सरकार को भारी आर्थिक नुकसान हो सकता है. साथ ही देश की छवि भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खराब करने का प्रयास किया गया है. इस मामले में पुलिस ने आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई है.

रांची के एसएसपी चंदन सिन्हा ने आजतक संवाददाता से फोन पर बताया कि धुर्वा थाने में एफआईआर दर्ज किया गया है. हालांकि गुरुवांत सिंह पन्नू ने ही ऐसा किया है या नहीं या फिर ऑडियो/वीडियो फैब्रिकेटेड है इसको लेकर पुलिस जांच और वेरिफाई कर रही है. यूट्यूब में वीडियो पोस्ट कर धमकी दी गयी है, और यहां के स्थानीय माओवादी संगठन से अपील कर मैच नहीं करवाने की धमकी दी गयी है. धमकी को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गए हैं. मैच में किसी भी प्रकार की दिक्कत ना हो इसको लेकर पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया है. भारत इंग्लैंड मैच के हर गतिविधि पर विशेष निगरानी रखी जा रही है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »