झारखंड: Google पर 10 लाख रुपये महीने का ऐड, फर्जी कॉल सेंटर से ठगी, दिल्ली पुलिस ने 6 लोगों को किया गिरफ्तार

जामताड़ा में फर्जी कॉल सेंटर चलाने वाले रैकेट के 6 लोगों को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपियों के निशानदेही पर 21 हजार से ज्यादा एक्टिवेटेड सिम कार्ड बरामद किए हैं. पुलिस के मुताबिक, फर्जी कॉल सेंटर चलाने वाला गैंग लोगों को अपनी बातों में फंसाकर उनके लाखों रुपए ठग लेते थे.

Advertisement
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आरोपी

aajtak.in

  • जामताड़ा,
  • 19 अप्रैल 2023,
  • अपडेटेड 9:05 PM IST

दिल्ली पुलिस ने झारखंड के जामताड़ा में फर्जी कॉल सेंटर चलाने वाले रैकेट का भंडाफोड़ किया है. पुलिस ने जामताड़ा से 6 लोगों को गिरफ्तार किया है. ये लोग जामताड़ा से ही फर्जी कॉल सेंटर के जरिए देशभर के लोगों को ठगी का शिकार बनाते थे. पुलिस उनके पास से 21,000 से ज्यादा एक्टिवेटेड सिम कार्ड बरामद किए गए हैं.

पुलिस के मुताबिक, फर्जी कॉल सेंटर चलाने वाला रैकेट 10 लाख रुपये महीना देकर गूगल पर ऐड भी कराते थे. दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी मुताबिक, फर्जी कॉल सेंटर चलाने वाले लोग बड़ी संख्या में मोबाइल सिम कार्ड रखते थे. उनसे कॉल करके लोगों के बैंक अकाउंट और उससे संबंधित ओटीपी अलग-अलग जरिये से मांग लेते हैं.

Advertisement

फिर उसका इस्तेमाल करके लोगों के लाखों रुपए अपने अकाउंट में ट्रांसफर कर लेते थे. इसके बाद उस सिम को बंद कर देते थे. इसकी वजह से पुलिस उन अपराधियों तक आसानी से नहीं पहुंच पाती थी. 

बरामद सामान

साइबर क्राइम थाना पुलिस को मिली थी शिकायत- DCP

अगर पुलिस पहुंचती भी है, तो उनको पकड़ना इतना आसान नहीं होता है. यह लोग झुंड बनाकर पुलिस पर भी हमला कर देते हैं. ऐसा पहले हो चुका है. वहीं, इस मामले में आउटर नॉर्थ जिले के डीसीपी रवि कुमार सिंह ने बताया कि साइबर क्राइम थाना पुलिस को एक शिकायत मिली थी. उसके आधार पर जांच की, तो तार झारखंड के जामताड़ा से जुड़े मिले.

21 हजार से ज्यादा एक्टिवेटेड सिम कार्ड बरामद

डीसीपी ने आगे बताया कि इसके बाद पुलिस ने जब आरोपियों के कॉल डिटेल खंगाली, तो उसके तार जामताड़ा से जुड़ते गए. पुलिस ने जामताड़ा में जाकर छापामारी की और छह आरोपियों को गिरफ्तार किया. पुलिस ने उनकी निशानदेही पर 21,000 से ज्यादा एक्टिवेटेड मोबाइल सिम कार्ड बरामद किए हैं.

Advertisement

जांच में पुलिस को यह भी पता चला है कि आरोपी जामताड़ा से ही कॉल सेंटर चला रहे थे. वे लोगों को अपनी बातों में फंसाकर उनके लाखों रुपए ठग लेते थे. अब गिरफ्तार आरोपियों से पुलिस पूछताछ करने में जुटी है. 

(रिपोर्ट- लवली बख्शी)

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »