झारखंड: लातेहार में हाथियों के झुंड ने व्यक्ति को कुचला, हुई दर्दनाक मौत

लातेहार जिले में हाथियों के झुंड ने 21 साल के एक आदमी को कुचल दिया. जिससे उसकी मौत हो गई. यह घटना भैसदों गांव में हुई. इस घटना से स्थानीय लोग आक्रोशित हैं.

Advertisement
हाथियों के झुंड ने व्यक्ति को कुचला.  (Photo: Representational ) हाथियों के झुंड ने व्यक्ति को कुचला. (Photo: Representational )

aajtak.in

  • लातेहार,
  • 15 दिसंबर 2025,
  • अपडेटेड 12:01 PM IST

झारखंड के लातेहार जिले में हाथियों के झुंड ने 21 साल के एक आदमी को कुचलकर मार डाला. इस बात की जानकारी एक फॉरेस्ट अधिकारी ने एक न्यूज एजेंसी को दी. अधिकारी ने बताया कि यह घटना रविवार रात बालूमाथ पुलिस स्टेशन के तहत भैसदों गांव में हुई, जब आर्यन लोहरा शौच के लिए अपने घर के बाहर गया था.

बालूमाथ फॉरेस्ट रेंजर नंद कुमार मेहता ने कहा कि रविवार रात जब वह शौच के लिए बाहर गया था, तो 10-12 हाथियों का झुंड इलाके से गुजर रहा था. अंधेरे की वजह से वह आदमी हाथियों को आते हुए नहीं देख सका और उनके पैरों तले कुचल गया.

Advertisement

यह भी पढ़ें: पौड़ी गढ़वाल में हाथियों के झुंड ने शख्स को कुचला, हाइवे के नीचे नाले में मिली लाश

हाथियों से मौत पर दिया जाता है 4 लाख का मुआवजा

मरने वाले के परिवार को तुरंत 40,000 रुपये की मदद दी गई है, और बाकी मुआवजा कुछ ऑफिशियल प्रोसेस के बाद दिया जाएगा. आपको बता दें कि झारखंड में हाथी के हमले से मौत होने पर 4 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाता है.

यह भी पढ़ें: हाथियों के झुंड ने एक ही परिवार के तीन लोगों को कुचलकर मार डाला, परिवार में मचा कोहराम

मेहता ने आगे कहा कि बॉडी को पोस्टमॉर्टम के लिए बालूमाथ पुलिस स्टेशन को सौंप दिया गया है. गांववालों ने इस घटना पर गुस्सा जताया है. उन्होंने मांग की कि फॉरेस्ट डिपार्टमेंट हाथियों के झुंड को गांव से दूर भगाए और ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए कोई पक्का हल निकाले. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »