चाईबासा: सॉफ्टवेयर इंजीनियर गैंगरेप मामले में 6 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस को 72 घंटे बाद मिली सफलता

चाईबासा गैंगरेप मामले में पुलिस को सफलता मिला है. छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. घटना के 72 घंटे बाद पुलिस के हाथों सफलता मिली है. सॉफ्टेवेयर इंजीनियर युवती के साथ दस लोगों द्वारा गैंगरेप करने की मामला सामने आया था. पीड़िता का अस्पताल में इलाज जारी है. पुलिस की मामले में जांच जारी है.

Advertisement
चाईबासा गैंगरेप मामले में छह आरोपी गिरफ्तार. चाईबासा गैंगरेप मामले में छह आरोपी गिरफ्तार.

सत्यजीत कुमार

  • चाईबासा,
  • 23 अक्टूबर 2022,
  • अपडेटेड 7:05 PM IST

झारखंड के चाईबासा में हुए गैंगरेप मामले में पुलिस को 72 घंटे बाद बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है. मामले में दस लोगों के द्वारा गैंगरेप किए जाने की बात सामने आई थी. घटना के बाद से ही पुलिस पर आरोपियों को पकड़ने का भारी दबाव था. घटना गुरुवार शाम को हुई थी.

गौरतलब है कि, गुरुवार की शाम एक आदिवासी सॉफ्टवेर इंजीनियर युवती चाईबासा के अपने दोस्त के साथ स्कूटी से घूमने के लिए टेकरा हातु हवाई पट्टी गई थी. जहां 8-10 युवकों ने उसके दोस्त को डरा-धमका कर भगा दिया और सुनसान इलाके में ले जाकर झाड़ियों में युवती से सामूहिक दुष्कर्म किया था.

Advertisement

घटना की जानकारी मिलसे से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया था. सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दिलीप खलको और मुफस्सिल थाना प्रभारी पवन पाठक दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे थे. कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की गई थी.

वर्क फ्रॉम होम पर थी पीड़िता

पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर पीड़िता निजी कंपनी में काम करती है. चाईबासा के पास के गांव की रहने वाली है. लेकिन काम के चलते चाईबासा में रहती है. घटना के बाद उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था. जहां उसका इलाज चल रहा है.

झारखंड में जंगलराज कायम: बीजेपी

गैंगरेप की घटना सामने आने के बाद बीजेपी ने झारखंड सरकार पर जमकर निशाना साधा. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा ''राज्य में में इस तरह की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं, प्रतिदिन बहन-बेटियों के साथ इस तरह की घटनाएं हो रही हैं. झारखंड में जंगलराज है और झारखंड में जंगलराज लाने वाले हेमंत सोरेन है.''

Advertisement
सांकेतिक फोटो.

 

समाज में इस तरह की घटना नहीं होना चाहिए: सोरेन

चाईबासा में गैंगरेप मामले पर झारखंड सरकार में मंत्री चंपई सोरेन ने कहा ''समाज में इस तरह की घटना नहीं होना चाहिए, जिन लोगों ने भी इस तरह घटना को अंजाम दिया उनको गिरफ्तार करके कड़ी से कड़ी सजा देना चाहिए. जिससे इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति ना हो.''

हेमंत सोरेन से मुलाकात करूंगी: सांसद गीता

सिंहभूम सांसद गीता कोड़ा ने सॉफ्टवेयर इंजीनियर आदिवासी युवती के साथ हुए दुष्कर्म के मामले की कड़े शब्दों में निंदा की है और आरोपियों को गिरफ्तार कर जल्द से जल्द सजा देने की मांग की है. उन्होंने कहा है कि इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए वह सुबह के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर बात करेंगे ताकि जिले में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी की जाए और महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए.

कांग्रेस ने भी जताई चिंता

कांग्रेस नेता आलोक दुबे का कहना है कि लगातार राज्य में सामूहिक दुष्कर्म गंभीर चिंता का विषय है. प्रदेश कांग्रेस कमेटी मांग करती है कि कानून का खौफ कायम हो और सजा इतनी गंभीर हो कि घटना को अंजाम देने वाले अपराधियों को लाख मर्तबा सोचना पड़े. अभी त्योहार का समय है. काली पूजा और छठ महापर्व में लाखों महालाऐं घरों से निकलती हैं. ऐसे में सरकार महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करे.

Advertisement

BJP राजनीति नहीं करे: झामुमो

वहीं, इस मामले में झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रवक्ता तनुज खत्री ने कहा कि महिला और बेटियों के मामले में भारतीय जनता पार्टी को राजनीति नहीं करनी चाहिए. झारखंड मुक्ति मोर्चा ने कहा कि यह झारखंड है. यहां बेटियों और महिलाओं के साथ घटना के बाद त्वरित कार्रवाई होती है.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »