झारखंड में 50 फीसदी से अधिक व्यस्क करते है तंबाकू का सेवन

झारखंड में किसी ना किसी रूप में तंबाकू का इस्तेमाल करनेवालों में 63.6 फीसद पुरुष और 35.9 फीसद महिलाएं हैं. बीते वर्षों की तुलना में अध्ययन से यह बात भी सामने आई है कि पुरुषों में इसके सेवन की दर घट रही है, जबकि महिलाओं में बढ़ रही है.

Advertisement
तंबाकू का सेवन तंबाकू का सेवन

धरमबीर सिन्हा / सुरभि गुप्ता

  • रांची,
  • 31 जुलाई 2017,
  • अपडेटेड 6:53 PM IST

झारखंड में 50 फीसदी से ज्यादा व्यस्क तंबाकू का सेवन करते हैं. ये बात झारखंड राज्य के स्वास्थ्य विभाग द्वारा किए गए एक अध्ययन से सामने आई है. इस रिपोर्ट के मुताबिक राज्य के 50.10 फीसदी लोग किसी ना किसी रूप में तंबाकू का सेवन करते हैं.

दरअसल यह औसत राष्ट्रीय औसत यानी 28.6 फीसद से लगभग दो गुना है. राज्य के स्वास्थ्य विभाग, सूचना जनसंपर्क विभाग और सीड्स संस्था द्वारा बीते दिनों सूचना भवन में नियंत्रण पर आयोजित एक कार्यक्रम में यह बात सामने आई.

Advertisement

महिलाओं में बढ़ रही तंबाकू सेवन की प्रवृत्ति

अध्ययन में यह बात भी निकलकर सामने आई है कि राज्य में तंबाकू का सेवन करने वालों में 47.9 फीसद लोग चबाने वाले तंबाकू का इस्तेमाल करते हैं. कार्यक्रम के दौरान यह भी बताया गया कि झारखंड में किसी ना किसी रूप में तंबाकू का इस्तेमाल करनेवालों में 63.6 फीसद पुरुष और 35.9 फीसद महिलाएं हैं. बीते वर्षों की तुलना में अध्ययन से यह बात भी सामने आई है कि पुरुषों में इसके सेवन की दर घट रही है, जबकि बढ़ रही है.

हर दिन 5500 लोग शुरू करते हैं तंबाकू का सेवन

दरअसल 93 फीसद लोगों को यह जानकारी होती है कि तंबाकू के उपयोग से होती है. फिर भी लोग इसका सेवन धड़ल्ले से करते हैं. आंकड़ों के मुताबिक देश में हर दिन 5500 लोग तंबाकू सेवन शुरू करते हैं,  इनमें बच्चे भी शामिल हैं. वहीं 90 फीसद ओरल कैंसर तंबाकू के सेवन से होते हैं. इनमें सबसे गंभीर बात ये है कि झारखंड में कैंसर मरीजों की संख्या का कोई अधिकृत आंकड़ा नहीं है. लेकिन आसन्न खतरे को देखते हुए राज्य में बहुत जल्द कैंसर पंजीकरण केंद्र की स्थापना की जाएगी.

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »