झारखंड: डिजिटल वेट मशीन को चार्जर में लगाते ही विस्फोट, बाप-बेटा घायल

झारखंड के लोहरदगा जिले में एक डिजिटल वेट मशीन में ब्लास्ट की खबर सामने आई है. हादसे में एक पिता-पुत्र घायल हो गए हैं. 10 किलो की इस वेट मशीन को ऑनलाइन मंगाया गया था, जिसके चार्जर को ऑन करते वक्त ही धमाका हुआ.

Advertisement
वेट मशीन में ब्लास्ट के बाद हैरत में हैं ग्रामीण. वेट मशीन में ब्लास्ट के बाद हैरत में हैं ग्रामीण.

सतीश शाहदेव

  • लोहरदगा,
  • 23 अगस्त 2021,
  • अपडेटेड 9:17 PM IST
  • ऑनलाइन वेट मशीन किया था ऑर्डर
  • चार्जर ऑन करते हुए हादसा
  • काफी दूर तक सुनी गई आवाज

झारखंड में डिजिटल वेट मशीन में ब्लास्ट होने से एक फल व्यवसायी और उसका 10 वर्षीय बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया है. चरहू गांव में फलों का व्यापार करने वाले आफताब खान ने फल तोलने के लिए जैसे ही वेट मशीन को चार्जर से कनेक्ट किया और उसे ऑन किया, मशीन में धमाका हो गया.

हादसे में आफताब के हाथ में गंभीर चोटें आई हैं. वहीं नई वेट मशीन को देख रहे, बेटे रेयान खान की आंखों में भी गंभीर चोटें आई हैं. हादसे में घायल होने के बाद उन्हें इलाज के लिए लोहरदगा के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था. प्राथमिक इलाज के बाद अस्पताल प्रशासन ने दोनों को रांची ट्रीटमेंट के लिए भेज दिया है.

Advertisement

आफताब का कहना है कि उन्होंने ऑनलाइन एक वेबसाइट से 10 किलो का एक इलेक्ट्रॉनिक वेट मशीन मंगवाई थी. 18 अगस्त को कंपनी के डिलीवरी बॉय ने मशीन सौंपा था. मशीन को पहली बार इस्तेमाल के लिए सोमवार को ऑन किया. जैसे ही चॉर्जर लगाकर मशीन ऑन हुआ, धमाका हो गया. आफताब के साथ बगल में ही उनका  बेटा भी खड़ा था. उसे भी इसी वजह से चोट आ गई.

झारखंड: पिठौरिया में पुल के लिए तरस रहे 6 से ज्यादा गांव, जान जोखिम में डालकर ग्रामीण करते हैं नदी पार 

1 किलोमीटर तक सुनी गई धमाके की आवाज

विस्फोट की आवाज करीब एक किलोमीटर तक सुनी गई. आशंका जताई जा रही है कि वेट मशीन की बैटरी में विस्फोट हुआ है.इस घटना पर हर कोई हैरानी जाहिर कर रहा है. 10 किलो क्षमता वाले वेट मशीन की बैटरी में विस्फोट का इतना असरदार होना, लोगों को अजीब लग रहा है.
 

Advertisement
वेट मशीन में हुआ था ब्लास्ट.

लोगों को नहीं हो रहा है विश्वास

विस्फोट के बाद आस पास मौजूद लोग दुकान पर आ गए. लोग क्षतिग्रस्त मशीन को देखने के लिए उत्सुक नजर आए. लोगों को विश्वास नहीं हो रहा है कि 10 किलो की वेट मशीन इतनी खतरनाक साबित हो सकती है. यह जांच का विषय है कि विस्फोट कैसे हुआ.
 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »