चतरा में दर्दनाक हादसा... नहाने गए दो स्कूली बच्चों की डैम में डूबने से मौत, गांव में मचा कोहराम

झारखंड (Jharkhand) के चतरा में दर्दनाक हादसा सामने आया है. यहां डैम में नहाने गए दो स्कूली बच्चों की पानी में डूबने से मौत हो गई. ये बच्चे एक-दूसरे को बचाने के प्रयास में पानी की गहराई में समा गए. इस हादसे के बाद गांव में मातम पसर गया है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

Advertisement
घटनास्थल पर मौजूद लोग. (Screengrab) घटनास्थल पर मौजूद लोग. (Screengrab)

सुनील कश्यप

  • चतरा,
  • 20 अप्रैल 2025,
  • अपडेटेड 8:57 AM IST

झारखंड के चतरा जिले से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. यहां डैम में नहाने गए दो स्कूली बच्चों की डूबने से मौत हो गई. यह हादसा शुक्रवार को उस समय हुआ, जब चार बच्चे डैम में नहाने पहुंचे थे. सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जायजा लिया. पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी  है. 

Advertisement

जानकारी के अनुसार, यह घटना प्रतापपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित जयप्रकाश डैम की है. मृतकों की पहचान 13 वर्षीय शिव कुमार और 11 वर्षीय पृथ्वी कुमार के रूप में हुई है. मृतक शिव कुमार भौराज में पदस्थ सहायक अध्यापक जितेन्द्र राय का बेटा था, जबकि पृथ्वी कुमार बभने गांव के रहने वाले दीपनारायण पासवान का पुत्र था. दोनों परिवार वर्तमान में बलवादोहर गांव में रह रहे थे. शुक्रवार की सुबह करीब 11 बजे चार बच्चे स्कूल से लौटने के बाद नहाने के लिए जयप्रकाश डैम पहुंचे थे.

यह भी पढ़ें: तालाब के किनारे खेल रही चचेरी बहनों की डूबने से मौत, एक को बचाने में गई दूसरी की भी जान

स्थानीय लोगों ने बताया कि नहाते समय एक बच्चा गहराई में चला गया. उसे बचाने की कोशिश में दूसरा बच्चा भी डूब गया. बाकी दो बच्चों ने किसी तरह गांव पहुंचकर परिजनों को सूचना दी. जैसे ही परिजन डैम पर पहुंचे, वहां अफरातफरी मच गई. तुरंत स्थानीय तैराकों की मदद ली गई, जिन्होंने काफी मशक्कत के बाद दोनों बच्चों के शव पानी से बाहर निकाले.

Advertisement

घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. शव को देखने के बाद परिवारवालों की चीख-पुकार से पूरा माहौल गमगीन हो गया. पुलिस ने दोनों शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.

गौरतलब है कि मृतक शिव कुमार इस वर्ष आठवीं बोर्ड की परीक्षा दे चुका था. प्रतापपुर और बलवादोहर गांव में इस हादसे के बाद शोक की लहर है. स्थानीय लोग प्रशासन से डैम के पास सुरक्षा इंतजाम और चेतावनी बोर्ड लगाने की मांग कर रहे हैं ताकि भविष्य में ऐसे हादसे रोके जा सकें.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »