झारखंड : बूढ़ा पहाड़ पर नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, भारी मात्रा में IED, सिलेंडर बम और हथियार मिले

झारखंड के बूढ़ा पहाड़ में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम हो गई है. सीआरपीएफ के सर्च अभियान में आज जोकपानी और लातेहार के जंगलों में भारी मात्रा में आईईडी, सिलेंडर बम और गोला-बारूद बरामद हुआ है. इसके अलावा माओवादियों को सामग्री भी बरामद की गई है.

Advertisement
भारी मात्रा में IED, सिलेंडर बम बरामद. भारी मात्रा में IED, सिलेंडर बम बरामद.

जितेंद्र बहादुर सिंह

  • लातेहार,
  • 06 नवंबर 2022,
  • अपडेटेड 8:46 PM IST

झारखंड के बूढ़ा पहाड़ में सीआरपीएफ द्वारा सर्च अभियान चलाया जा रहा है. इस अभियान में झारखंड पुलिस के साथ सीआरपीएफ की टीमें भी काम कर रही हैं. सर्च अभियान के दौरान आज जोकपानी और लातेहार में माओवादियों द्वारा लगाए गए 90 से अधिक IED, सिलेंडर बमों के साथ-साथ भारी मात्रा में गोला बारूद बरामद किया गया है. इसके अलावा माओवादियों की सामग्री भी मिली है.

Advertisement

बता दें कि झारखंड और छत्तीसगढ़ की सीमा पर स्थित बूढ़ा पहाड़ (Budha Pahar) बीते तीन दशक से नक्सलियों का गढ़ बना हुआ है. बीते महीने झारखंड पुलिस ने दावा किया था कि बूढ़ा पहाड़ को नक्सलियों से मुक्त करा लिया गया है.

आधिकारिक बयान में कहा गया था कि पुलिस के महानिदेशक (डीजीपी) नीरज सिन्हा अपनी टीम के साथ बूढ़ा पहाड़ पहुंचे, जो दशकों से नक्सलियों का सुरक्षित ठिकाना रहा है.

सुरक्षाबल वर्षों से बूढ़ा पहाड़ एरिया पर कब्जा जमाने का कर रहे थे प्रयास

झारखंड पुलिस के बयान में कहा गया था कि सुरक्षाबल कई वर्षों से इस क्षेत्र पर कब्जा जमाने के प्रयास कर रहे थे, लेकिन उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा. नक्सलियों ने पहाड़ी की ओर जाने वाली हर सड़क पर IED विस्फोटक लगा रखे थे.

Advertisement

बयान में कहा गया था कि बीते एक साल में सुरक्षाबलों के स्ट्रैटेजिक ज्वॉइंट ऑपरेशन सफल रहे. विशेष रूप से ऑपरेशन ऑक्टोपस पूरी तरह से कामयाब रहा और अब इस पहाड़ी को नक्सलियों के चंगुल से पूरी तरह से आजाद करा लिया गया है. इसके बाद आज फिर यहां सर्च ऑपरेशन के दौरान विस्फोटकों के साथ-साथ नक्सलियों की सामग्री बरामद की गई है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »