स्पेनिश महिला के बाद झारखंड में एक और युवती से कार में गैंगरेप

झारखंड के दुमका में छत्तीसगढ़ की एक युवती के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है. यह घटना दुमका जिले में एक विदेशी महिला पर्यटक के साथ गैंगरेप के अगले दिन ही हुई है. पुलिस अधिकारी ने कहा कि इस वारदात में लड़की (डांसर) के साथ पलामू के रहने वाले तीन सह-कलाकारों ने नशीला पदार्थ देकर कार में उसके साथ रेप किया.

Advertisement
सांकेतिक तस्वीर. सांकेतिक तस्वीर.

aajtak.in

  • पलामू,
  • 04 मार्च 2024,
  • अपडेटेड 2:23 PM IST

झारखंड के पलामू जिले में गैंगरेप की एक और घटना सामने आई है. पुलिस ने बताया कि छत्तीसगढ़ की 21 साल की एक स्टेज कलाकार (डांसर) के साथ उसके सह-कलाकारों ने ही गैंगरेप किया है.

न्यूज एजेंसी के मुताबिक यह घटना दुमका जिले में एक विदेशी महिला पर्यटक के साथ गैंगरेप के अगले दिन ही हुई है. एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि इस वारदात में लड़की (डांसर) के साथ पलामू के रहने वाले तीन सह-कलाकारों ने नशीला पदार्थ देकर कार में उसके साथ रेप किया.

Advertisement

घटना को लेकर एसडीपीओ राकेश सिंह ने बताया, 'दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और पीड़िता को पलामू के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका मेडिकल टेस्ट कराया जा रहा है.'

यह घटना शनिवार देर रात राज्य की राजधानी रांची से लगभग 200 किलोमीटर दूर विश्रामपुर थाना क्षेत्र में एक सड़क पर हुई. उन्होंने बताया कि महिला को बेहोशी की हालत में आरोपी छोड़कर मौके से भाग गए.

एसडीपीओ ने बताया कि महिला कलाकार छत्तीसगढ़ से पलामू जिले के विश्रामपुर में एक कार्यक्रम के लिए आयी थी. उन्होंने कहा, "कुछ कारणों से वह कार्यक्रम आयोजित नहीं किया गया, इसलिए, वह अपने पुरुष सह-कलाकारों के साथ हुसैनाबाद में एक अन्य समारोह के लिए चली गईं.'

सिंह ने कहा, 'हुसैनाबाद के रास्ते में, उसे आरोपियों ने कुछ नशीला पदार्थ दिया और उसके बाद बारी-बारी से आरोपियों ने रेप किया.  बेहोशी की हालत में पीड़िता को सड़क के किनारे छोड़कर आरोपी भाग गए.'

Advertisement

अधिकारी ने बताया कि पुलिस को रविवार को घटना की जानकारी मिली जिसके बाद दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया और तीसरे व्यक्ति की तलाश जारी है.

इससे पहले, शुक्रवार की रात दुमका जिले में एक विदेशी पर्यटक के साथ गैंगरेप की घटना सामने आई थी. इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि बाकी चार आरोपियों को पुलिस ढूंढ रही है.

 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »